देश के युवाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बनकर उभरा एनसीएस प्लेटफॉर्म :— मदन राठौड़

जयपुर। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने संसद में राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) प्लेटफॉर्म एवं रोजगार सुविधा से जुड़े विषय पर प्रश्न उठाकर युवाओं के भविष्य से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को मजबूती से रखा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा दिए गए जवाब के अनुसार एनसीएस पोर्टल आज देशभर में नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं के लिए एक प्रभावी वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 20 जनवरी 2026 तक एनसीएस पोर्टल पर 78.86 लाख से अधिक नौकरी चाहने वाले तथा 12.36 लाख से अधिक नियोक्ता पंजीकृत हैं। इसके साथ ही इसी अवधि में 3.43 करोड़ से अधिक रिक्तियां प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं।
    सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि सरकार द्वारा देशभर में अब तक 407 आदर्श कैरियर केंद्रों (मॉडल कैरियर सेंटर्स) को मंजूरी दी गई है, जहां युवाओं को कैरियर परामर्श, मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। एनसीएस पोर्टल पर 1180 से अधिक पंजीकृत कैरियर परामर्शदाता उपलब्ध हैं और अब तक 55 लाख से अधिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कैरियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि एनसीएस पोर्टल को स्किल इंडिया डिजिटल हब के साथ एकीकृत किए जाने से युवाओं को स्किलिंग, री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग के बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में निरंतर वृद्धि हो रही है। राठौड़ ने केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों तक रोजगार अवसरों की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में एनसीएस देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में और अधिक प्रभावी सिद्ध होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के 10वे वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे प्रतिनिधि

श्री मुनीसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर मांग्यावास में श्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

“सेवा कोई कार्य नहीं, यह तो जीवन की साधना है। जब हम किसी असहाय को संबल देते हैं, तभी हमारा जीवन सार्थक होता है।” – नवीन कुमार भंडारी