संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जयपुर में कल होगा भव्य 'एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026' का महाकुंभ

चित्र
​जयपुर में फैशन और कला प्रेमियों के लिए एक बड़ा अवसर आने वाला है। कल, रविवार (27 सितंबर 2026) को वैशाली नगर स्थित होटल फॉक्ससो फिओरी में प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट 'एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। ​एस एस इवेंट्स (SS Events & Entertainment) के बैनर तले होने वाले इस आयोजन के मुख्य आयोजक आर्टिस्ट शुभम खंडेलवाल हैं। इस इवेंट को लेकर हाल ही में शहर के अलाइव कैफे एंड रेस्टोरेंट में इसका भव्य पोस्टर लॉन्च किया गया था। ​पोस्टर विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मिसेज इंडिया ग्लैम 2024 विनर पूनम गिडवानी और 'द क्राउन मिसेज इंडिया' विजेता गरिमा चौहान ने विशेष रूप से शिरकत की थी। इस दौरान बेटी फाउंडेशन के अध्यक्ष राज शर्मा, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, भावेश अरोरा और गोविंद सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे थे। ​आयोजक शुभम खंडेलवाल ने बताया कि कल होने वाले इस ग्रैंड फिनाले में देश के अलग-अलग शहरों से पधारे प्रतिभागी अपनी प्रतिभा, हुनर और फैशन कला का शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस पेजेंट का मुख्य उद्देश्य राजस्थान और देश की युवतियों व महिला...

एक दीया आशीर्वाद का, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जयपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

चित्र
जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में आयोजित किए जा रहे आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत जयपुर में भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अमर जवान ज्योति और अल्बर्ट हॉल पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. अल्का गुर्जर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.  राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक है ‘आशीर्वाद का दीया’ वी कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के संकल्प के प्रति सम्मान और शुभकामना का प्रतीक ह. यह ...

निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को देगी आशीर्वाद:— मदन राठौड़

चित्र
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम  से तथा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, डॉ अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत, सीआर चौधरी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।  बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा की भजनलाल सरकार पर भरोसा जताया है, अब पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता भारी बहुमत के साथ भाजपा को विजयी बनाएगी। मेयर चुनाव के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस कभी तो हम पर आरोप लगाती है, अब कांग्रेस कह रही है कि क्रॉस वोटिंग उनके पक्ष में होगी। इसका मतलब उनको अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि वो कर क्या रहे हैं। कभी तो हमारे लिए कहते थे कि हम मैनेज कर रहे हैं। अब वो मैनेज करने का प्रयास कर रहे हैं। वो क्रॉस वोटिंग करवाना चाह...

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने चन्दलाई में रखी विकास की नींव, चन्दलाई में ₹4.51 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, गांव में मजबूत होगी सड़क कनेक्टिविटी,

चित्र
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज जयपुर जिले की चाकसू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चन्दलाई में ₹4.51 करोड़ की लागत से होने वाले अटल पथ, सड़क चौड़ीकरण एवं सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को विकास कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के गांवों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क विकास परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा व्यापार के अवसरों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ गांव-गांव तक बेहतर और मजबूत आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण जैसे कार्य ग्रामीण विकास की गति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में पूज्य संत श्री संतोष जी महाराज, राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष श्री राम सिंह जी चन्दलाई, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश ...

The Film and Television Institute of Rajasthan (FTIR) and Sunrising Cinevision Academy Sign MoU

चित्र
Jaipur: In a significant initiative to provide training, mentorship and better opportunities to emerging talent in the field of film and television, the Film and Television Institute of Rajasthan (FTIR) and Sunrising Cinevision Academy have signed a Memorandum of Understanding (MoU) for technical and infrastructure support. The partnership aims to provide quality training, expert guidance and practical exposure to the youth of Rajasthan and aspiring talents who wish to build careers in the film and television industry. The MoU was signed by Anmol Agrawal, Director, Sunrising Cinevision Academy, and Somendra Harsh, Director, Film and Television Institute of Rajasthan (FTIR). The Film and Television Institute of Rajasthan (FTIR) is launching its initial courses in various key areas of the film and television industry, including Cinematography, Editing, Acting, Direction, Screenwriting, Filmmaking, Content Creation for Influencers, and Film Distribution & Marketing. The institute will...

जयपुर में 'एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026' का भव्य पोस्टर लॉन्च, जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

चित्र
जयपुर। एस एस इवेंट्स (SS Events & Entertainment ) द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट 'एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026' का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। इस खास कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रसिद्ध अलाइव कैफे एंड रेस्टोरेंट (Alive Cafe and Restaurant) में किया गया, जहां फैशन, कला और समाज सेवा से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।पोस्टर विमोचन के इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि और जज के रूप में मिसेज इंडिया ग्लैम 2024 की विनर पूनम गिडवानी शामिल हुईं। उनके साथ ही 'द क्राउन मिसेज इंडिया' की विजेता गरिमा चौहान भी इस मौके पर मौजूद रहीं, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर बेटी फाउंडेशन (Beti Foundation) के अध्यक्ष राज शर्मा और उपाध्यक्ष राहुल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य अतिथियों जिनमे भावेश अरोरा, गोविन्द सिंह जी आदि ने पोस्टर का अनावरण करते हुए आगामी शो के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।  इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आर्टिस्ट शुभम खं...

सुनील कोठारी को भाजपा मेयर प्रत्याशी बनाना दूरदर्शी एवं जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय : राजू मंगोड़ीवाला

चित्र
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित ज्वैलर एवं समाजसेवी सुनील कोठारी को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश संयोजक तथा कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे संगठन के प्रदेश नेतृत्व का दूरदर्शी एवं जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय बताया है। मंगोड़ीवाला ने कहा कि सुनील कोठारी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं। उनका विनम्र व्यवहार, कर्मठ कार्यशैली, संगठनात्मक दक्षता तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति आत्मीय जुड़ाव उन्हें एक लोकप्रिय एवं स्वीकार्य जननेता के रूप में स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक समुदाय की समस्याओं के समाधान, सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी तथा जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पण सुनील कोठारी...

जयपुर के 150 वार्डों में आचार्य परंपरा को 10 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का प्रस्ताव, प्रत्याशी का चयन जन्म जाति से पहले कर्म के आधार पर किए जाने की मांग

चित्र
जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव में 150 वार्डों के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में जयपुर के योगाचार्यों एवं आयुर्वेदाचार्यों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से भेंट कर तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखित प्रस्ताव के माध्यम से भारतीय आचार्य परंपरा को स्थानीय निकाय में प्रतिनिधित्व देने का प्रस्ताव रखा है। इंडियन योगा एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया समन्वयक एवं सूर्यवंशम योगा के संस्थापक योगाचार्य मनीष विजयवर्गीय "सूर्यवंशी" एवं शिव शक्ति योग के संस्थापक योगाचार्य रूपनारायण जेदिया ने भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिलकर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के संबंध में निवेदन रखा तथा मुख्यमंत्री को लिखित प्रस्ताव में लिखा कि भारतीय लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व प्रायः सामाजिक एवं जातीय समीकरणों के आधार पर निर्धारित होता रहा है। इसके साथ ज्ञान, कर्म, योग्यता, संस्कार एवं लोकसेवा को भी प्रतिनिधित्व का आधार बनाए जाने पर विचार किया जाना चाहिए। भगवद्गीता की प्रेरणा मनुष्य के मूल्यांकन में उसके गुण और कर्म को महत्व देने की है। इसी भावना से जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों म...

JAY के युवा ज्वैलर्स सम्मेलन में 175 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा, युवाओं को जयपुर को विश्व का प्रमुख रंगीन रत्न केंद्र बनाने का आह्वान

चित्र
जयपुर। ज्वैलर्स एसोसिएशन यूथ (JAY) की ओर से बुधवार 26 August 2026 को रॉयल ऑर्किड होटल, जयपुर में युवा ज्वैलर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 175 से अधिक JAY सदस्य, ज्वैलर्स असोसिएशन की कार्यसमिति के सदस्य तथा HRD Antwerp की मुंबई एवं जयपुर टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को विशेष रूप से इस प्रकार तैयार किया गया था कि सभी युवा सदस्यों को एक-दूसरे से व्यक्तिगत रूप से मिलने और परिचय बढ़ाने का अवसर मिले। इसके लिए कार्यक्रम को दो संवाद सत्रों में आयोजित किया गया। दोनों सत्रों के बीच HRD Antwerp की ओर से युवाओं के लिए विशेष शैक्षणिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें हीरे एवं रत्नों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, नवीनतम तकनीक, जांच-पड़ताल तथा बाजार में हो रहे बदलावों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजू जी मंगोड़ीवाला ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को आगे आकर जयपुर को विश्व स्तर पर रंगीन रत्नों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। ज्वैलर्स असोसिएशन के मानद सचिव श...

झोटवाड़ा के संजय नगर में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन उत्सव,वयोवृद्ध जनों और रजत पदक विजेता खिलाड़ी का हुआ सम्मान

चित्र
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संजय नगर बस्ती के तत्वावधान में आज जोशी मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में 'रक्षाबंधन उत्सव एवं वृद्धजन सम्मान समारोह' राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के अनूठे संगम के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में संजय नगर बस्ती के अंतर्गत सक्रिय लोकमान्य तिलक प्रौढ़ व्यवसाय शाखा, वीर सावरकर तरुण व्यवसाय शाखा,महाविद्यालय शाखा एवं बाल शाखा के स्वयंसेवकों ने बस्ती प्रमुख श्री जगरूप सिंह तँवर के कुशल संयोजन में अपनी सक्रिय और अनुशासित भूमिका निभाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जेठू सिंह शेखावत उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्याधर भाग के सह-कार्यवाह श्री कान सिंह एवं झोटवाड़ा नगर के सह-कार्यवाह श्री राजेश दीक्षित ने मंच सुशोभित किया। भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधकर लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प मुख्य वक्ता श्री कान सिंह भाई साहब ने अपने प्रखर बौद्धिक उद्बोधन में रक्षाबंधन के गूढ़ राष्ट्रीय और सामाजिक संदेश को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अंतर्गत मनाए जाने वाले छह मुख्य उत्सवों में रक्ष...

जापान-राजस्थान ज्वेलरी सहयोग को नई गति, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जापानी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

चित्र
जयपुर। जापान के कोफू शहर के महापौर हिगुची यूइची के नेतृत्व में आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर उद्योग, निवेश, तकनीकी सहयोग तथा रत्न एवं आभूषण व्यापार के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में जयपुर और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच दशकों पुराने संबंधों को और मजबूत बनाने तथा ज्वेलरी उद्योग में नई संभावनाओं को विकसित करने पर सहमति बनी। जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार राज्य की समृद्ध खनिज संपदा, पर्यटन, व्यापार और उद्योगों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा जापान के साथ आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन और यामानाशी ज्वेलरी एसोसिएशन को तकनीक, निवेश, कौशल विकास और व्यापार विस्तार के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, जिससे व्यापार वृद्धि के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकें। महापौर हिगुची यूइची ने मुख्यमंत्री को बताया कि जयपुर और कोफू के बीच लगभग तीन दशकों...

मुख्यमंत्री निवास पर विधायक दल की बैठक | हमारी डबल इंजन सरकार ने विकास कार्यों को दी नई गति - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

चित्र
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान उन्होंने गुरुवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन कल्याण को एक मात्र ध्येय मानते हुए भाजपा सरकार ने प्रदेशभर में विकास कार्यों और योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा है। हमारी सरकार ने ढाई साल में कांग्रेस सरकार के पांच साल की तुलना में बेमिसाल काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। उनके शासन में हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं ने प्रदेश के विकास को प्रभावित किया था। हमारी सरकार ने पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विधायक राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं विजन को सदन में प्रमुखता से रखते हुए विपक्ष को करारा जवाब दें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुए पेपरलीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। युवाओं के भविष्य के साथ ...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर में भव्य ध्वजारोहण समारोह

चित्र
जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर द्वारा संचालित जनोपयोगी भवन, जनता कॉलोनी में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रातः 10:30 बजे गरिमापूर्ण ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री राजू मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में लगभग 150 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजू मंगोड़ीवाला का प्रेरणादायी संबोधन रहा। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को दोहराने का पावन दिन है। श्री मंगोड़ीवाला ने कहा कि जयपुर का रत्न एवं आभूषण व्यवसाय आज विश्वभर में भारतीय हुनर, कला, कारीगरी और उद्यमिता क...

जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards” — फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

चित्र
जयपुर। फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया में एक भव्य आयोजन “Stardom Fest & Awards”, प्रस्तुतकर्ता The Vogue Edition, आगामी 12 सितंबर 2026 को Raj Aangan Resort, Jaipur में आयोजित होने जा रहा है। इस शानदार आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और फैशन इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में Star Plus की लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री कांची सिंह बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत करेंगी। उनकी मौजूदगी इस आयोजन को और भी खास बनाएगी। आयोजन के तहत एक भव्य Fashion Show आयोजित किया जाएगा, जिसमें 50 से अधिक मॉडल्स रैंप पर अपने हुनर और अदाओं का जलवा बिखेरेंगे। फैशन जगत से जुड़े डिजाइनर्स, मॉडल्स और अन्य प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच मिलेगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे प्रतिभाशाली लोगों को Stardom Awards से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किए जाएंगे जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और समाज एवं इंडस्ट्री में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में Lifestyle Exhibition का...

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, विकास और सुशासन के आधार पर प्रचंड जीत का संकल्प - भजनलाल शर्मा

चित्र
जयपुर। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जी, निकाय चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद संगीता यादव, राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, दिल्ली सरकार में मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह सहित प्रदेश निकाय चुनाव की संभाग टीम, मेनिफेस्टो टीम, संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, प्रत्याशी चयन, चुनावी रणनीति, स्थानीय मुद्दों तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि भाजपा निकाय चुनाव में सरकार के विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...

महाकाल मोक्षधाम को संतों ने बताया अनूठा मुक्तिधाम, विधायक गोपाल शर्मा ने किया पुरानी चुंगी मोक्षधाम के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों का लोकार्पण

चित्र
जयपुर। पुरानी चुंगी, अजमेर रोड स्थित महाकाल मोक्षधाम में 1.25 करोड़ रुपए की लागत से कराए गए जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों का सोमवार को श्रावण शुक्ल पंचमी के पावन अवसर पर लोकार्पण सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया गया। ब्रह्मपीठाधीश्वर काठियापरिवाराचार्य स्वामी रामरतनदेवाचार्य महाराज, श्रीमद् जगतगुरु दिवाकर द्वाराचार्य श्रीश्री 1008 संत शिरोमणि अवधेशदास महाराज तथा राजर्षि राजेश्वर महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 संत लीलाधरदास महाराज संतों के पावन सान्निध्य और धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।  संतों ने महाकाल मोक्षधाम में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे अद्वितीय, अकल्पनीय और अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि जिस सोच, संवेदना और सेवा भाव के साथ मोक्षधाम को विकसित किया गया है, वह इसे देश के अन्य मुक्तिधामों से अलग पहचान देता है। संतों ने कहा कि महाकाल मोक्षधाम को देखकर स्पष्ट होता है कि जनप्रतिनिधि यदि विजन और सेवा भाव के साथ कार्य करे तो समाज की आवश्यकताओं से जुड़े स्थान भी गरिमा और आध्यात्मिक चेतना के केंद्र बन स...

मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक

इंडिया ग्लैम मॉडल्स ने रैंप के जरिए शिव और शक्ति के भाव के साथ लहरिया और गरबा के लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को किया प्रदर्शित जयपुर। सावन की मदमस्त फ़िज़ाओं और आने वाले नवरात्रि फेस्टिवल के उत्सवी माहौल के बीच होटल सफ़ारी ग्रुप के सहयोग से मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से निर्माण नगर मानसरोवर स्थित होटल प्राइम सफारी में "इंडिया ग्लैम सावन महोत्सव 2026" का आयोजन किया गया। इंडिया ग्लैम मॉडल्स ने मंदाकनी साडीज् के स्पेशल आउटफ़िट लहरिया फैशन एवं प्रीत कलेक्शन रेंटल डिज़ाइनर आउटफ़िट के नवरात्रि डांडिया गरबा ड्रेस को सावन के रंग, डांडिया के अंदाज़ और ग्लैमर की बहार के साथ बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपने ही अंदाज में पेश किया।  मिस इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जयपुर की पारंपरिक लहरिया संस्कृति को डांडिया महोत्सव के आधुनिक फैशन के साथ जोड़कर नए अंदाज़ में प्रस्तुत करना था। कार्यक्रम में इंडिया ग्लैम की लगभग 200 मॉडल्स ने सावन में रंगों के संगम को सेलिब्रेट करते हुए फोटोशूट एक्टिविटी के सा...

भाजपा जयपुर शहर कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने फहराया तिरंगा, राष्ट्र निर्माण व आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश

चित्र
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर कार्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव के वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान के साथ एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनके त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे। कार्यक्रम में भाजपा जयपुर शहर के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या...

झारखंड महादेव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महादेव के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

चित्र
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज झारखंड महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा कर भगवान झारखंड महादेव का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश की उन्नति और आमजन के कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं की मौजूदगी के बीच भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

स्वतंत्रता दिवस पर एसआरएनजी ऑडिटोरियम में ‘मेंगो ड्रीम्स’ की विशेष स्क्रीनिंग

चित्र
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिफ फ़िल्म क्लब द्वारा एसआरएनजी ऑडिटोरियम में वर्ष 2016 की चर्चित ड्रामा-एडवेंचर फिल्म ‘मेंगो ड्रीम्स’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। स्क्रीनिंग में रिफ फ़िल्म क्लब के सदस्यों एवं आमंत्रित सिनेमा प्रेमियो ने हिस्सा लिया। जॉन अपचर्च द्वारा निर्देशित " मेंगो ड्रीम्स" एक वृद्ध हिंदू डॉक्टर और एक मुस्लिम ऑटो-रिक्शा चालक की कहानी है, जो एक यात्रा के दौरान गहरी दोस्ती और मानवीय जुड़ाव की मिसाल बनते हैं। डिमेंशिया से जूझ रहे डॉक्टर अपने बचपन के घर को आखिरी बार देखने की इच्छा रखते हैं, और इसी तलाश में दोनों भारत की यात्रा पर निकलते हैं। रिफ फ़िल्म क्लब के फाउंडर सोमेंद्र हर्ष ने बताया कि " स्वतंत्रता दिवस के संदर्भ में फिल्म की स्क्रीनिंग विशेष रूप से अर्थपूर्ण रही। धर्म, स्मृति, पहचान और इंसानी रिश्तों को केंद्र में रखने वाली यह फिल्म उस भारत की तस्वीर पेश करती है, जहाँ अलग-अलग पृष्ठभूमियों के लोग साझा अनुभवों और संवेदनाओं के माध्यम से एक-दूसरे के करीब आते हैं।" इस स्क्रीनिंग को और खास बनाने वाली बात यह रही कि ‘मेंगो ड्रीम्स" भारत में...

पूर्व न्यायाधीश विष्णु दत्त मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में झोटवाडा सियाराम पार्क आयोजित हुआ 80वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

चित्र
जयपुर। 15 अगस्त 2026, को देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस संजय नगर "ए" विकास समिति जोशी मार्ग झोटवाडा सियाराम पार्क में धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम *पूर्व न्यायाधीश श्री विष्णु दत्त जी मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथि डॉ राधा चौधरी राधा नर्सिंग होम,अतिथि श्री भवानी सिंह खींची,अतिथि श्री विनोद शर्मा,श्रीलक्ष्मण सिंह राजावत (संजय नगर D अध्यक्ष),श्री गोपाल लाल शर्मा(बाल विहार समिति अध्यक्ष ) तथा समाज सेवी श्री जेठू  सिंह जी,श्री नागेन्द्र जी,एडवोकेट मनोज शर्मा,प्रदीप सिंह तँवर,स्वदेश चौधरी को सम्मानित संजयनगर A,विकास समिति अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने मोमन्टो (स्मृति चिन्ह) से सम्मानित किया।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद विविध खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई ।सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र  प्रदान किये । लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।समिति अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल व जितेन्द्र कुमार बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में समाज सेवी नागेन्द्र जी खांगारोत  के सहयोग से मिष्ठान्न वितरित हुआ मंच संचालन हर...