संदेश

अक्टूबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर आंगनवाड़ी में किया कन्या पूजन, 'शिशु संजीवनी' का किया शुभारंभ

चित्र
जयपुर। उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को विद्याधर नगर की आंगनबाड़ी में कन्या पूजन कर कन्याओं को हलवा खिलाया और उन्हें उपहार भेंट किये। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन भी किया तथा 'शिशु संजीवनी' पोषण आहार का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि विटामिन एवं खनिजों से समृद्ध पोषण से भरपूर यह पूरक आहार शिशु संजीवनी 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में दो बार दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि नंद घर वेदांता के सहयोग से बच्चों को यह पूरक आहार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सशक्त राजस्थान की नींव स्वस्थ बच्चों और सशक्त बेटियों से ही रखी जा सकती है। राज्य सरकार चाहती है कि छोटे बच्चों की सामयिक वृद्धि, समुचित विकास और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जाए। बाल पोषण और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को बेहतर बनाने के लिए नंद घर की ओर से भी प्रयास किये जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने अमृता हाट की महिला उद्यमियों को दिया डिजिटल मंत्र - 'डिजिटल ज्ञान से बनेगी आर्थिक उड़ान'

चित्र
जयपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशालय महिला अधिकारिता की ओर से जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में चल रहे राज्य स्तरीय अमृता हाट में भाग ले रही स्वयं सहायता समूहों की महिला उद्यमियों के लिए शनिवार को रंगायन सभागार में एक विशेष डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री, राजस्थान सरकार, दिया कुमारी जी ने शिरकत की। उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं को डिजिटल तकनीक अपनाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। वित्तीय और डिजिटल साक्षरता जरूरी उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार में वित्तीय साक्षरता आवश्यक है, अतः महिलाओं को वित्तीय रूप से साक्षर होना भी बहुत जरूरी है। आज के समय में केवल उत्पाद बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सही बाजार तक पहुंचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पिछली बार राज्य स्तरीय अमृता हाट की विजिट के दौरान जब मुझे पता चला कि एसएचजी की महिलाएं अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री बहुत कम करती हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने महिल...

जयपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव–JIFF 2027 की पहली सूची जारी, 8 से 12 जनवरी 2027 तक होगा 19वाँ जयपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

चित्र
जयपुर। विश्व सिनेमा, नई तकनीक, रचनात्मक प्रयोगों और अंतरराष्ट्रीय फिल्म सहयोग को समर्पित 19वें जयपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JIFF 2027) की पहली सूची जारी कर दी गई है। महोत्सव का आयोजन 8 से 12 जनवरी 2027 तक जयपुर, राजस्थान में किया जाएगा। महोत्सव की पहली सूची में 39 देशों की 248 नामांकित फिल्में शामिल हैं। ये फिल्में विभिन्न प्रतियोगिता श्रेणियों में पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस वर्ष महोत्सव को विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से निर्मित फिल्मों की बड़ी भागीदारी के कारण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष जयपुर में AI तकनीक के माध्यम से बनाई गई फिल्मों की उल्लेखनीय संख्या दर्शकों को देखने का अवसर मिलेगा। JIFF 2027 के लिए दुनिया के 80 देशों से कुल 1,805 फिल्मों के आवेदन प्राप्त हुए। पहली सूची में भारत की 119 और विदेशों की 129 फिल्में शामिल हैं। सूची में 14 छात्र फिल्में भी दर्ज हैं। फिल्में विभिन्न भाषाओं, देशों और सिनेमाई शैलियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। AI फिल्मों का विशेष आयोजन: इस वर्ष का सबसे बड़ा आकर्षण इस वर्ष JIFF में AI फिल्म निर्माण ...

यामी गौतम धर ने किया जयपुर का दौरा, फिल्म "नई नवेली" की रिलीज़ से पहले राज मंदिर जाकर आगे बढ़ाया प्रमोशन का सिलसिला

चित्र
यामी गौतम धर स्टारर फिल्म 'नई नवेली' की ग्रैंड रिलीज से पहले आज लीड एक्ट्रेस ने जयपुर का दौरा किया। एक्ट्रेस अपनी फिल्म के शानदार प्रमोशन के सिलसिले को खूबसूरती से आगे बढ़ाने हुए राज मंदिर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हाल ही  में यामी ने इस विश्वास पर अपना भरोसा दिखाते हुए कि हर नए सफर की शुरुआत भगवान राम के नाम से होती है, अयोध्या में भगवान राम का आशीर्वाद लिया था, जिसके बाद उनका यह दौरा भी बेहद खास होने वाला है।  जयपुर में फिल्म के लिए अपनी सच्ची डेडीकेशन को दिखाते हुए एक्ट्रेस अपना दौरा करने वाली हैं। अपनी शानदार स्क्रिप्ट चॉइसेज और स्क्रीन पर बड़े सहज अंदाज में मौजूदगी दिखाने के साथ, यामी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नई कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीतने और उनके लिए कुछ बेहद अलग पेश करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में यामी का किरदार उनके द्वारा निभाए जाने वाले सभी किरदारों से बेहद अलग है और नई दुनिया में बुना गया है। बता दें कि नई नवेली इंडिया की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें भारतीय परिवारों में देखी जाने वाली फैंटेसी, ह्यूमर, एक्शन और अटकलों की झलक देखने मिलती है। फि...