संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

झोटवाड़ा के संजय नगर में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन उत्सव,वयोवृद्ध जनों और रजत पदक विजेता खिलाड़ी का हुआ सम्मान

चित्र
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संजय नगर बस्ती के तत्वावधान में आज जोशी मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में 'रक्षाबंधन उत्सव एवं वृद्धजन सम्मान समारोह' राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के अनूठे संगम के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में संजय नगर बस्ती के अंतर्गत सक्रिय लोकमान्य तिलक प्रौढ़ व्यवसाय शाखा, वीर सावरकर तरुण व्यवसाय शाखा,महाविद्यालय शाखा एवं बाल शाखा के स्वयंसेवकों ने बस्ती प्रमुख श्री जगरूप सिंह तँवर के कुशल संयोजन में अपनी सक्रिय और अनुशासित भूमिका निभाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जेठू सिंह शेखावत उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्याधर भाग के सह-कार्यवाह श्री कान सिंह एवं झोटवाड़ा नगर के सह-कार्यवाह श्री राजेश दीक्षित ने मंच सुशोभित किया। भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधकर लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प मुख्य वक्ता श्री कान सिंह भाई साहब ने अपने प्रखर बौद्धिक उद्बोधन में रक्षाबंधन के गूढ़ राष्ट्रीय और सामाजिक संदेश को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अंतर्गत मनाए जाने वाले छह मुख्य उत्सवों में रक्ष...

जापान-राजस्थान ज्वेलरी सहयोग को नई गति, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जापानी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

चित्र
जयपुर। जापान के कोफू शहर के महापौर हिगुची यूइची के नेतृत्व में आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर उद्योग, निवेश, तकनीकी सहयोग तथा रत्न एवं आभूषण व्यापार के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में जयपुर और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच दशकों पुराने संबंधों को और मजबूत बनाने तथा ज्वेलरी उद्योग में नई संभावनाओं को विकसित करने पर सहमति बनी। जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार राज्य की समृद्ध खनिज संपदा, पर्यटन, व्यापार और उद्योगों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा जापान के साथ आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन और यामानाशी ज्वेलरी एसोसिएशन को तकनीक, निवेश, कौशल विकास और व्यापार विस्तार के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, जिससे व्यापार वृद्धि के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकें। महापौर हिगुची यूइची ने मुख्यमंत्री को बताया कि जयपुर और कोफू के बीच लगभग तीन दशकों...

मुख्यमंत्री निवास पर विधायक दल की बैठक | हमारी डबल इंजन सरकार ने विकास कार्यों को दी नई गति - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

चित्र
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान उन्होंने गुरुवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन कल्याण को एक मात्र ध्येय मानते हुए भाजपा सरकार ने प्रदेशभर में विकास कार्यों और योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा है। हमारी सरकार ने ढाई साल में कांग्रेस सरकार के पांच साल की तुलना में बेमिसाल काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। उनके शासन में हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं ने प्रदेश के विकास को प्रभावित किया था। हमारी सरकार ने पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विधायक राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं विजन को सदन में प्रमुखता से रखते हुए विपक्ष को करारा जवाब दें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुए पेपरलीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। युवाओं के भविष्य के साथ ...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर में भव्य ध्वजारोहण समारोह

चित्र
जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर द्वारा संचालित जनोपयोगी भवन, जनता कॉलोनी में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रातः 10:30 बजे गरिमापूर्ण ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री राजू मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में लगभग 150 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजू मंगोड़ीवाला का प्रेरणादायी संबोधन रहा। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को दोहराने का पावन दिन है। श्री मंगोड़ीवाला ने कहा कि जयपुर का रत्न एवं आभूषण व्यवसाय आज विश्वभर में भारतीय हुनर, कला, कारीगरी और उद्यमिता क...

जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards” — फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

चित्र
जयपुर। फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया में एक भव्य आयोजन “Stardom Fest & Awards”, प्रस्तुतकर्ता The Vogue Edition, आगामी 12 सितंबर 2026 को Raj Aangan Resort, Jaipur में आयोजित होने जा रहा है। इस शानदार आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और फैशन इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में Star Plus की लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री कांची सिंह बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत करेंगी। उनकी मौजूदगी इस आयोजन को और भी खास बनाएगी। आयोजन के तहत एक भव्य Fashion Show आयोजित किया जाएगा, जिसमें 50 से अधिक मॉडल्स रैंप पर अपने हुनर और अदाओं का जलवा बिखेरेंगे। फैशन जगत से जुड़े डिजाइनर्स, मॉडल्स और अन्य प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच मिलेगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे प्रतिभाशाली लोगों को Stardom Awards से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किए जाएंगे जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और समाज एवं इंडस्ट्री में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में Lifestyle Exhibition का...

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, विकास और सुशासन के आधार पर प्रचंड जीत का संकल्प - भजनलाल शर्मा

चित्र
जयपुर। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जी, निकाय चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद संगीता यादव, राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, दिल्ली सरकार में मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह सहित प्रदेश निकाय चुनाव की संभाग टीम, मेनिफेस्टो टीम, संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, प्रत्याशी चयन, चुनावी रणनीति, स्थानीय मुद्दों तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि भाजपा निकाय चुनाव में सरकार के विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...

महाकाल मोक्षधाम को संतों ने बताया अनूठा मुक्तिधाम, विधायक गोपाल शर्मा ने किया पुरानी चुंगी मोक्षधाम के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों का लोकार्पण

चित्र
जयपुर। पुरानी चुंगी, अजमेर रोड स्थित महाकाल मोक्षधाम में 1.25 करोड़ रुपए की लागत से कराए गए जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों का सोमवार को श्रावण शुक्ल पंचमी के पावन अवसर पर लोकार्पण सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया गया। ब्रह्मपीठाधीश्वर काठियापरिवाराचार्य स्वामी रामरतनदेवाचार्य महाराज, श्रीमद् जगतगुरु दिवाकर द्वाराचार्य श्रीश्री 1008 संत शिरोमणि अवधेशदास महाराज तथा राजर्षि राजेश्वर महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 संत लीलाधरदास महाराज संतों के पावन सान्निध्य और धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।  संतों ने महाकाल मोक्षधाम में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे अद्वितीय, अकल्पनीय और अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि जिस सोच, संवेदना और सेवा भाव के साथ मोक्षधाम को विकसित किया गया है, वह इसे देश के अन्य मुक्तिधामों से अलग पहचान देता है। संतों ने कहा कि महाकाल मोक्षधाम को देखकर स्पष्ट होता है कि जनप्रतिनिधि यदि विजन और सेवा भाव के साथ कार्य करे तो समाज की आवश्यकताओं से जुड़े स्थान भी गरिमा और आध्यात्मिक चेतना के केंद्र बन स...

मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक

इंडिया ग्लैम मॉडल्स ने रैंप के जरिए शिव और शक्ति के भाव के साथ लहरिया और गरबा के लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को किया प्रदर्शित जयपुर। सावन की मदमस्त फ़िज़ाओं और आने वाले नवरात्रि फेस्टिवल के उत्सवी माहौल के बीच होटल सफ़ारी ग्रुप के सहयोग से मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से निर्माण नगर मानसरोवर स्थित होटल प्राइम सफारी में "इंडिया ग्लैम सावन महोत्सव 2026" का आयोजन किया गया। इंडिया ग्लैम मॉडल्स ने मंदाकनी साडीज् के स्पेशल आउटफ़िट लहरिया फैशन एवं प्रीत कलेक्शन रेंटल डिज़ाइनर आउटफ़िट के नवरात्रि डांडिया गरबा ड्रेस को सावन के रंग, डांडिया के अंदाज़ और ग्लैमर की बहार के साथ बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपने ही अंदाज में पेश किया।  मिस इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जयपुर की पारंपरिक लहरिया संस्कृति को डांडिया महोत्सव के आधुनिक फैशन के साथ जोड़कर नए अंदाज़ में प्रस्तुत करना था। कार्यक्रम में इंडिया ग्लैम की लगभग 200 मॉडल्स ने सावन में रंगों के संगम को सेलिब्रेट करते हुए फोटोशूट एक्टिविटी के सा...

भाजपा जयपुर शहर कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने फहराया तिरंगा, राष्ट्र निर्माण व आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश

चित्र
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर कार्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव के वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान के साथ एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनके त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे। कार्यक्रम में भाजपा जयपुर शहर के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या...

झारखंड महादेव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महादेव के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

चित्र
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज झारखंड महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा कर भगवान झारखंड महादेव का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश की उन्नति और आमजन के कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं की मौजूदगी के बीच भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

स्वतंत्रता दिवस पर एसआरएनजी ऑडिटोरियम में ‘मेंगो ड्रीम्स’ की विशेष स्क्रीनिंग

चित्र
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिफ फ़िल्म क्लब द्वारा एसआरएनजी ऑडिटोरियम में वर्ष 2016 की चर्चित ड्रामा-एडवेंचर फिल्म ‘मेंगो ड्रीम्स’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। स्क्रीनिंग में रिफ फ़िल्म क्लब के सदस्यों एवं आमंत्रित सिनेमा प्रेमियो ने हिस्सा लिया। जॉन अपचर्च द्वारा निर्देशित " मेंगो ड्रीम्स" एक वृद्ध हिंदू डॉक्टर और एक मुस्लिम ऑटो-रिक्शा चालक की कहानी है, जो एक यात्रा के दौरान गहरी दोस्ती और मानवीय जुड़ाव की मिसाल बनते हैं। डिमेंशिया से जूझ रहे डॉक्टर अपने बचपन के घर को आखिरी बार देखने की इच्छा रखते हैं, और इसी तलाश में दोनों भारत की यात्रा पर निकलते हैं। रिफ फ़िल्म क्लब के फाउंडर सोमेंद्र हर्ष ने बताया कि " स्वतंत्रता दिवस के संदर्भ में फिल्म की स्क्रीनिंग विशेष रूप से अर्थपूर्ण रही। धर्म, स्मृति, पहचान और इंसानी रिश्तों को केंद्र में रखने वाली यह फिल्म उस भारत की तस्वीर पेश करती है, जहाँ अलग-अलग पृष्ठभूमियों के लोग साझा अनुभवों और संवेदनाओं के माध्यम से एक-दूसरे के करीब आते हैं।" इस स्क्रीनिंग को और खास बनाने वाली बात यह रही कि ‘मेंगो ड्रीम्स" भारत में...

पूर्व न्यायाधीश विष्णु दत्त मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में झोटवाडा सियाराम पार्क आयोजित हुआ 80वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

चित्र
जयपुर। 15 अगस्त 2026, को देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस संजय नगर "ए" विकास समिति जोशी मार्ग झोटवाडा सियाराम पार्क में धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम *पूर्व न्यायाधीश श्री विष्णु दत्त जी मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथि डॉ राधा चौधरी राधा नर्सिंग होम,अतिथि श्री भवानी सिंह खींची,अतिथि श्री विनोद शर्मा,श्रीलक्ष्मण सिंह राजावत (संजय नगर D अध्यक्ष),श्री गोपाल लाल शर्मा(बाल विहार समिति अध्यक्ष ) तथा समाज सेवी श्री जेठू  सिंह जी,श्री नागेन्द्र जी,एडवोकेट मनोज शर्मा,प्रदीप सिंह तँवर,स्वदेश चौधरी को सम्मानित संजयनगर A,विकास समिति अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने मोमन्टो (स्मृति चिन्ह) से सम्मानित किया।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद विविध खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई ।सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र  प्रदान किये । लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।समिति अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल व जितेन्द्र कुमार बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में समाज सेवी नागेन्द्र जी खांगारोत  के सहयोग से मिष्ठान्न वितरित हुआ मंच संचालन हर...

लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 हेतु नई टीम का पदस्थापन किया; 15 नए सदस्यों का स्वागत

चित्र
जयपुर। लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1) ने लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 हेतु अपना इंस्टॉलेशन समारोह होटल हॉलिडे इन, जयपुर में आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट के गणमान्य अतिथियों, सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लिया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन डॉ. आशुतोष वशिष्ठ, विशिष्ट अतिथि एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में एमजेएफ पीडीजी लायन अंजना जैन - पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं वर्तमान में चीफ डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर; तथा विशिष्ट अतिथि वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-II लायन सी. एस. तोमर उपस्थित रहे। इस अवसर की शोभा रीजन 4 चेयरमैन लायन वीरेन कोराडिया एवं जोन चेयरमैन लायन सीए सचिन कुमार जैन ने भी बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन सीए शरद काबरा एवं सीए स्वाति जैन  ने किया,  जिसकी शुरुआत गायत्री मंत्र एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई, तत्पश्चात गणेश वंदना, ध्वज वंदना एवं विश्व शांति हेतु दो मिनट के मौन के साथ लायंस विश्व शांति प्रार्थना का आयोजन हुआ। क्लब के नन्हे सदस्यों - उमिका चेतानी, वम्शी जिंदल, अमोहा जैन, शिविका अग्रवाल ए...

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की राज्य स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित

चित्र
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की राज्य स्तरीय संगठनात्मक बैठक आज इंदिरा गांधी भवन, PCC मुख्यालय, जयपुर में आयोजित हुई।  बैठक का आयोजन आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों, ओबीसी विभाग को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार की रणनीति पर व्यापक चर्चा के उद्देश्य से किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।  बैठक की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन श्री हरसहाय यादव जी ने की। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी श्री रोहताश बेदी जी, राष्ट्रीय समन्वयक एवं राजस्थान प्रभारी श्री राजकमल राव जी, श्री चंदनजी ठाकुर, श्री मोहित चौधरी, पीसीसी संगठन  महासचिव  श्री ललित तुनवाल जी, पीसीसी मुख्यालय सचिव श्री ताराचंद सैनी जी, पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक श्री राजेंद्र सेन जी, मंच संचालन कर रहे ओबीसी विभाग के संगठन ...

पं. सत्यवीर भारद्वाज बने सवर्ण महासभा जयपुर जिले के महामंत्री

चित्र
जयपुर। सवर्ण महासभा द्वारा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पं. सत्यवीर भारद्वाज को सवर्ण महासभा जयपुर जिले का महामंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सवर्ण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री अनिल सारस्वत एवं जयपुर शहर अध्यक्ष श्री मनोज मिश्र ने पं. सत्यवीर भारद्वाज का फूलमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपकर महामंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करवाया। प्रदेशाध्यक्ष श्री अनिल सारस्वत ने कहा कि पं. सत्यवीर भारद्वाज के सामाजिक एवं संगठनात्मक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से महासभा को मिलेगा। उनके नेतृत्व में जयपुर जिले में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जयपुर शहर अध्यक्ष श्री मनोज मिश्र ने भी पं. सत्यवीर भारद्वाज को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन की गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगे। नवनियुक्त जिला महामंत्री पं. सत्यवीर भारद्वाज ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी...

9वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर–AICFF 2026 एवं 11वें सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स–16IFF 2026 के लिए 110 फिल्में नामांकित

चित्र
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 9वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर–AICFF 2026 और 11वें सिक्सटीन (16) इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स–16IFF 2026 के लिए कुल 110 फिल्मों को प्रतियोगिता के लिए नामांकित किया गया है। दोनों फिल्म समारोहों का आयोजन 26 से 27 अगस्त 2026 को जयपुर, भारत में किया जाएगा। AICFF 2026 में 49 फिल्में नामांकित 9वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर–AICFF 2026 के लिए 35 देशों से प्राप्त 250 फिल्मों में से चयन समिति ने 27 देशों की 49 फिल्मों को प्रतियोगिता के लिए नामांकित किया है। श्रेणीवार नामांकन: AICFF 2026 के लिए नामांकित 49 फिल्मों में 19 शॉर्ट फिक्शन, 11 फीचर फिक्शन, 6 शॉर्ट एनिमेशन, 3 एनिमेशन फीचर, 4 शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री, 3 डॉक्यूमेंट्री फीचर, 1 डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट, 1 एनिमेशन शॉर्ट और 1 वेब सीरीज शामिल हैं। 16IFF 2026 में 61 फिल्में नामांकित 11वें सिक्सटीन (16) इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स–16IFF 2026 के लिए 38 देशों से प्राप्त 277 फिल्मों में से चयन समिति ने 21 देशों की 61 फिल्मों को प्रतियोगिता के लिए नामांकि...

भगवान श्रीं देवनारायण जी की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी से भगवान श्रीं सवाई भोज मंदिर तक हेरिटेज कॉरिडोर विकसित किया जाए : डॉ अलका गुर्जर

चित्र
नई दिल्ली। आज संसद भवन में शून्यकाल के दौरान राजस्थान से राज्य सभा सांसद डॉ अलका गुर्जर को पहली बार अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त हुआ।  डॉ अलका गुर्जर ने सदन में भगवान श्रीं देवनारायण जी की पावन जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी से भगवान श्रीं सवाई भोज मंदिर तक हेरिटेज कॉरिडोर विकसित करने की मांग रखी। साथ ही सवाई भोज के ऐतिहासिक बाँध को अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर की तर्ज पर विकसित करने, दोनों तीर्थस्थलों पर राष्ट्रीय स्तर के पैनोरमा, डिजिटल संग्रहालय , ओपन एयर थिएटर की स्थापना तथा दोनों मंदिरों के मध्य फोर-लेन सड़क संपर्क विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया।  डॉ गुर्जर ने बताया कि इससे धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय विकास,स्थानीय युवाओ के लिए स्वरोजगार और ग्रामीण पर्यटन के नये द्वार खुलेंगे ।

फ्रेंडशिप डे पर RIFF Film Club की पहली फिल्म स्क्रीनिंग "फिल्मिस्तान" का सफल आयोजन

चित्र
जयपुर। 2 अगस्त, 2026 फ्रेंडशिप डे के अवसर पर RIFF Film Club द्वारा अपनी पहली फिल्म स्क्रीनिंग का सफल आयोजन हिंदी की चर्चित फिल्म "फिल्मिस्तान" के प्रदर्शन के साथ किया गया। यह विशेष आयोजन RIFF Film Club एवं 9x11 Co-Working Space, लाल कोठी, जयपुर के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 30 से अधिक सिनेमा प्रेमियों, फिल्म विद्यार्थियों, कलाकारों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान दर्शकों ने फिल्म की कहानी, अभिनय और भारतीय सिनेमा के प्रति उसके प्रेम को सराहा। स्क्रीनिंग के पश्चात प्रतिभागियों के बीच फिल्म पर सार्थक चर्चा भी हुई, जिसमें सभी ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर RIFF Film Club के फाउंडर सोमेंद्र हर्ष ने कहा कि RIFF Film Club का उद्देश्य राजस्थान में फिल्म संस्कृति को बढ़ावा देना, विश्व सिनेमा से दर्शकों को जोड़ना तथा नियमित फिल्म स्क्रीनिंग, संवाद और फिल्म संबंधी गतिविधियों के माध्यम से सिनेमा प्रेमियों के लिए एक सशक्त एवं रचनात्मक मंच तैयार करना है। उन्होंने बताया कि क्लब के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह विभिन्न भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म...

शिक्षा सुधार के लिए लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन, ₹1 लाख तक के नकद पुरस्कार

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) ने राष्ट्रीय शिक्षा पहल के अंतर्गत द्वितीय संस्करण के द्वितीय चरण "2–7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता 2026" की घोषणा की है। प्रतियोगिता का विषय "भारत में शिक्षा – चुनौतियाँ एवं समाधान" रखा गया है, जिसका संदेश है "मेरी शिक्षा, मेरा भविष्य – जनता और सरकार साथ-साथ"। इसका उद्देश्य शिक्षा से जुड़े वास्तविक मुद्दों, नवाचारों, सफल प्रयोगों तथा व्यावहारिक समाधानों को सिनेमा के माध्यम से सामने लाना है। यह प्रतियोगिता स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों तथा आम नागरिकों के लिए खुली है। प्रतिभागी 2 से 7 मिनट की फिक्शन, डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन, एक्सपेरिमेंटल या मोबाइल फिल्म बनाकर भाग ले सकते हैं। फिल्में भारत की शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों, नई शिक्षा नीति, कौशल विकास, समावेशी शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षा, समाज और सरकार की भागीदारी तथा भविष्य की शिक्षा व्यवस्था जैसे विषयों पर आधारित हो सकती हैं। प्रतियोगिता में 2 से 10 सदस...

भाजपा जयपुर शहर द्वारा गुरु पूर्णिमा पर गोविंद देव जी मंदिर में 2100 दीपों से भव्य महाआरती, संत रविदास जी को पुष्पांजलि अर्पित

चित्र
जयपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा आराध्य देव श्री गोविंद देव जी महाराज के मंदिर परिसर में 2100 दीपों से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राजस्थान की माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार जी, भाजपा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल जी, जिला महामंत्री श्री नवरत्न नराणिया जी, श्री राजेश कुमार ताम्बी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह पुर्यवंशी, अजय यादव ,एव निवर्तमान महापौर श्रीमती कुसुम यादव जी सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महाआरती के दौरान सभी ने आराध्य देव श्री गोविंद देव जी महाराज के श्रीचरणों में प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की। दीपों की दिव्य आभा और भक्तिमय वातावरण से संपूर्ण मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा एव...