ग्रेंड समर पूल पार्टी का हुआ आयोजन

जयपुर। जयपुर स्थित जगतपुरा में शनिवार, 16 मई को 'SS इवेंट्स एंड Entertainment' द्वारा एक शानदार ग्रैंड समर पूल पार्टी का सफल आयोजन "स्प्रे वाटर पार्क मौजा री ढाणी" जगतपुरा मे किया गया।
 "Style Studio by MJ" द्वारा मैनेज किए गए इस इवेंट में, जयपुर के लोगों ने जमकर डांस, मस्ती और धमाल किया। साथ ही लज़ीज़ व्यंजन और शाही खाने का सभी लोगो ने लुत्फ़ उठाया।
 इस पूल पार्टी मे जयपुर शहर की प्रसिद्ध हस्तियों ने शिरकत की जिनमे बेटी फाउंडेशन और गोल्ड इवेंट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष राज शर्मा एवं राहुल शर्मा, फ़िल्म मेकर एवं डायरेक्टर महावीर कुमार सोनी, अधिवक्ता शिव जोशी, बृजेश पाठक जैसे तमाम बड़े लोगो ने शिरकत की।
इस कार्यक्रम को भव्य और सुन्दर बनाने के लिए जयपुर शहर के "विख्यात एंकर एवं मशहूर आर्टिस्ट" शुभम खंडेलवाल ( फाउंडर ऑफ़ "एस एस इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट") ने जयपुरइट्स को जमकर नचाया एवं उनका मनोरंजन एवं उत्साह वर्धन किया, साथ ही उनका साथ देने के लिए यंग डी.जे सागर ने सभी को जमकर मस्ती भरे गानों पर नचाया और एक शानदार माहोल बना डाला।
इस ग्रैंड समर पूल पार्टी मे "THE CROWN" मिस इंडिया की Winner "प्रभा सोनी " एवं मिसेज इंडिया "गरिमा चौहान" के साथ "ममता जायसवाल" (कार्यक्रम प्रबंधक फाउंडर ऑफ़ स्टाइल स्टूडियो ) मॉडल अंकिता सोलंकी,तुलसी कुमारी,सिद्धि राठौर,युवीका जायसवाल एवं एंकर शालवी मौजूद रहे और इन्होने बहुत ही मस्ती भरे अंदाज़ मे पार्टी को एन्जॉय किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्थानी एवं बॉलीवुड एल्बम सांग के ऑडिशन हुए आयोजित

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के 10वे वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे प्रतिनिधि

“सेवा कोई कार्य नहीं, यह तो जीवन की साधना है। जब हम किसी असहाय को संबल देते हैं, तभी हमारा जीवन सार्थक होता है।” – नवीन कुमार भंडारी