संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

3 जुलाई को वेव्स ओटीटी पर रिलीज होगी राजस्थान की पहली वैश्विक पहचान बनाने वाली फिल्म ‘ओमलो’

चित्र
जयपुर। राजस्थान की मिट्टी की सोंधी महक, वहां की संस्कृति, लोक जीवन और भावनाओं को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म मंचों तक पहुंचाने वाली राजस्थानी-हिंदी फिल्म “ओमलो” अब दर्शकों के दिलों तक डिजिटल माध्यम से पहुंचने के लिए तैयार है। प्रतिष्ठित कान्स फिल्म मार्केट में अपनी विशेष स्क्रीनिंग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त सराहना हासिल करने के बाद अब यह चर्चित फिल्म 3 जुलाई 2026 को वेव्स ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। अपनी भावनात्मक कहानी, राजस्थानी संस्कृति की आत्मा और वैश्विक स्तर पर मिल रही पहचान के कारण “ओमलो” लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस जयपुर में आयोजित की गई, जहां अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता सोनू रणदीप चौधरी, निर्माता रोहित माखीजा, मनीष गोपलानी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक एवं गायक गाजी खान बरना, सह-निर्माता अजय राठौर, मुख्य अभिनेता शंभू महाजन, देव शर्मा, महेश जिलावा, वंदना गुप्ता तथा हेड ऑफ प्रोडक्शन एवं आर्ट डायरेक्टर यतीन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत की। फिल्म “ओमलो” बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ स्थित धोळिया गांव में पूरी तरह शूट की गई ...