संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक दीया आशीर्वाद का, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जयपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

चित्र
जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में आयोजित किए जा रहे आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत जयपुर में भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अमर जवान ज्योति और अल्बर्ट हॉल पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. अल्का गुर्जर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.  राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक है ‘आशीर्वाद का दीया’ वी कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के संकल्प के प्रति सम्मान और शुभकामना का प्रतीक ह. यह ...

निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को देगी आशीर्वाद:— मदन राठौड़

चित्र
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम  से तथा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, डॉ अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत, सीआर चौधरी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।  बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा की भजनलाल सरकार पर भरोसा जताया है, अब पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता भारी बहुमत के साथ भाजपा को विजयी बनाएगी। मेयर चुनाव के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस कभी तो हम पर आरोप लगाती है, अब कांग्रेस कह रही है कि क्रॉस वोटिंग उनके पक्ष में होगी। इसका मतलब उनको अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि वो कर क्या रहे हैं। कभी तो हमारे लिए कहते थे कि हम मैनेज कर रहे हैं। अब वो मैनेज करने का प्रयास कर रहे हैं। वो क्रॉस वोटिंग करवाना चाह...

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने चन्दलाई में रखी विकास की नींव, चन्दलाई में ₹4.51 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, गांव में मजबूत होगी सड़क कनेक्टिविटी,

चित्र
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज जयपुर जिले की चाकसू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चन्दलाई में ₹4.51 करोड़ की लागत से होने वाले अटल पथ, सड़क चौड़ीकरण एवं सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को विकास कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के गांवों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क विकास परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा व्यापार के अवसरों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ गांव-गांव तक बेहतर और मजबूत आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण जैसे कार्य ग्रामीण विकास की गति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में पूज्य संत श्री संतोष जी महाराज, राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष श्री राम सिंह जी चन्दलाई, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश ...

The Film and Television Institute of Rajasthan (FTIR) and Sunrising Cinevision Academy Sign MoU

चित्र
Jaipur: In a significant initiative to provide training, mentorship and better opportunities to emerging talent in the field of film and television, the Film and Television Institute of Rajasthan (FTIR) and Sunrising Cinevision Academy have signed a Memorandum of Understanding (MoU) for technical and infrastructure support. The partnership aims to provide quality training, expert guidance and practical exposure to the youth of Rajasthan and aspiring talents who wish to build careers in the film and television industry. The MoU was signed by Anmol Agrawal, Director, Sunrising Cinevision Academy, and Somendra Harsh, Director, Film and Television Institute of Rajasthan (FTIR). The Film and Television Institute of Rajasthan (FTIR) is launching its initial courses in various key areas of the film and television industry, including Cinematography, Editing, Acting, Direction, Screenwriting, Filmmaking, Content Creation for Influencers, and Film Distribution & Marketing. The institute will...

जयपुर में 'एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026' का भव्य पोस्टर लॉन्च, जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

चित्र
जयपुर। एस एस इवेंट्स (SS Events & Entertainment ) द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट 'एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026' का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। इस खास कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रसिद्ध अलाइव कैफे एंड रेस्टोरेंट (Alive Cafe and Restaurant) में किया गया, जहां फैशन, कला और समाज सेवा से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।पोस्टर विमोचन के इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि और जज के रूप में मिसेज इंडिया ग्लैम 2024 की विनर पूनम गिडवानी शामिल हुईं। उनके साथ ही 'द क्राउन मिसेज इंडिया' की विजेता गरिमा चौहान भी इस मौके पर मौजूद रहीं, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर बेटी फाउंडेशन (Beti Foundation) के अध्यक्ष राज शर्मा और उपाध्यक्ष राहुल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य अतिथियों जिनमे भावेश अरोरा, गोविन्द सिंह जी आदि ने पोस्टर का अनावरण करते हुए आगामी शो के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।  इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आर्टिस्ट शुभम खं...

सुनील कोठारी को भाजपा मेयर प्रत्याशी बनाना दूरदर्शी एवं जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय : राजू मंगोड़ीवाला

चित्र
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित ज्वैलर एवं समाजसेवी सुनील कोठारी को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश संयोजक तथा कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे संगठन के प्रदेश नेतृत्व का दूरदर्शी एवं जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय बताया है। मंगोड़ीवाला ने कहा कि सुनील कोठारी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं। उनका विनम्र व्यवहार, कर्मठ कार्यशैली, संगठनात्मक दक्षता तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति आत्मीय जुड़ाव उन्हें एक लोकप्रिय एवं स्वीकार्य जननेता के रूप में स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक समुदाय की समस्याओं के समाधान, सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी तथा जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पण सुनील कोठारी...