संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने वाले सेनानियों का योगदान अविस्मरणीय - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

चित्र
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान ऑडिटोरियम, दुर्गापुरा में संविधान हत्या दिवस के अवसर परआयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों का अभिनंदन करते हुए उनके सम्मान एवं सुविधाओं में महत्वपूर्ण वृद्धि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली मासिक सम्मान राशि ₹20,000 से बढ़ाकर ₹25,000 तथा चिकित्सा सहायता ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,000 करने की घोषणा की। अब उन्हें प्रतिमाह कुल ₹30,000 की सहायता प्राप्त होगी। साथ ही राजस्थान रोडवेज में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी प्रदान करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल ने संविधान और लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का काम किया। संविधान की रक्षा में लोकतंत्र सेनानियों का अविस्मरणीय योगदान है। उन्होंने कहा कि इतिहास के उन घटनाक्रमों को याद रखना बेहद जरूरी है जब देश के लोकतांत्रिक ढांचे और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को न केवल नुकसान पहुंचाया गया, बल्कि देश को जेलखाना तक बना दिया गया थ...

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया "जहाँ रास्ते मुड़ते हैं" के पोस्टर का भव्य विमोचन

चित्र
जयपुर। कारवां कामयाबी का (के 3 फिल्मस) प्रोडक्शन हाऊस के बैनर तले  रिश्तों की संवेदनाओं, पारिवारिक मूल्यों और मानवीय भावनाओं को नई दिशा देने वाली बनी बहुचर्चित सामाजिक लघु फिल्म "जहाँ रास्ते मुड़ते हैं" का पोस्टर विमोचन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा तथा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के करकमलों द्वारा गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समाज में रिश्तों के महत्व, प्रेम, विश्वास और पुनर्मिलन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाए गए फिल्म के विशेष प्रचार अभियान को भी प्रदेश के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्नेह और समर्थन प्राप्त हुआ। फिल्म के पोस्टर प्रमोशन अभियान में राजस्थान की जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, सिविल लाइन विधायक श्री गोपाल शर्मा, निर्वतमान महापौर श्रीमती कुसुम यादव तथा  जयपुर ट्रैफिक इंचार्ज और प्रसिद्ध यूट्यूबर श्री पी.के. मस्त ने अपनी शुभकामनाएँ एवं सहयोग प्रदान कर इस सामाजिक संदेश को व्यापक जनसमर्थन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेखिका, निर्देशिका एवं गी...

चित्रहार प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी सारा हर्ष की कलाकृतियों ने दर्शकों का मन मोहा

चित्र
जयपुर। जवाहर कला केंद्र स्थित सुरेख आर्ट गैलरी में आयोजित युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो आर्ट एग्जिबीशन “चित्रहार – Unfolding Towards the Self” के दूसरे दिन भी कला प्रेमियों का उत्साह देखने को मिला। कम उम्र में सृजनात्मक प्रतिभा को अभिव्यक्ति देने वाली इस प्रदर्शनी में सारा द्वारा निर्मित एब्सट्रैक्ट पेंटिंग्स को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा। दूसरे दिन प्रदर्शनी को देखने  पहुंचे  श्री वीरेंद्र चौधरी, अभिषेक पोद्दार, रोमा पोद्दार , श्याम सुंदर बिस्सा , डॉ मीता सिंह व रीता कुहाड़, सभी  ने सारा की कलात्मक दृष्टि, रंगों के प्रयोग और रचनात्मक अभिव्यक्ति की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इतनी कम आयु में कला के प्रति समर्पण और निरंतर अभ्यास सराहनीय है। “चित्रहार” में सारा ने अपने बचपन की शुरुआती ड्रॉइंग्स से लेकर 18 वर्ष की आयु तक की अपनी कलायात्रा को प्रदर्शित किया है। यह प्रदर्शनी केवल चित्रों का संग्रह नहीं, बल्कि एक युवा कलाकार की कल्पनाओं और रचनात्मक विकास की कहानी भी प्रस्तुत करती  । कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और युवा कला...

जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ, केन्द्रीय रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखा किया रवाना

चित्र
जयपुर। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खातीपुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ किया तथा ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, मेगा कोचिंग टर्मिनल खातीपुरा एवं रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं का शुभारंभ भी किया।  केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। उन्होंने सीकर के सुंदरपुरा में रेलवे स्टेशन विकसित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे खाटूश्यामजी के लाखों श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा।   उन्होंने कहा कि जयपुर में विकसित मेगा कोचिंग टर्मिनल रेलवे अवसंरचना को नई मजबूती प्रदान करेगा, यहां लगभग 450 रेलगाड़ियों का मेंटेनेंस किया जा सकेगा। इससे परिचालन दक्षता बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अल्बर्ट हॉल में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया योगाभ्यास, पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना

चित्र
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय परिसर में आयोजित योग शिविर में भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं, मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों तथा गणमान्य नागरिकों के साथ योग कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक लाइव संबोधन भी सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष 21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग को वैश्विक पहचान दिलाने और इसे मानव कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्थापित करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। यह व्यक्ति को ऊर्जा, एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और समग्र कल्याण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है तथा इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। इस दौरान विधायक गोपा...

पिंकसिटी प्रेस क्लब के बाल अभिरुचि शिविर का समापन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बच्चों को किए सम्मानित, अभिभावकों से बच्चों की रुचि के अनुसार आगे बढ़ाने की अपील

चित्र
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के बच्चों के लिए आयोजित 15 दिवसीय बाल अभिरुचि शिविर के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को उपमुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को नई चीजें सीखने, अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान आयोजित होने वाले ऐसे शिविर बच्चों में रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों के साथ बेहतर ...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जयपुर शहर का “योग गुरु सम्मान समारोह”, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया योगाचार्यों का सम्मान

चित्र
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा जयपुर शहर द्वारा जिला कार्यालय में भव्य “योग गुरु सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के आगमन पर जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्ण नारों, पुष्पवर्षा एवं जोशीले स्वागत के माध्यम से उनका अभिनंदन किया।  समारोह में समाज में योग, स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले योगाचार्यों एवं योग प्रशिक्षकों का अंगवस्त्र, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस...

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह, योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

चित्र
नक्की झील के किनारे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं आमजन के साथ किया योगा प्रतिभागियों को दिलाई शपथ, गुब्बारे उड़ाकर विश्व शांति, निरोगी राजस्थान का दिया संदेश आबू राज/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिरोही जिले के आबूराज में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोलकाता में दिए गए संबोधन को भी सुना।  मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अरावली की पावन गोद में बसा आबू राज अध्यात्म की भूमि है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति तथा आत्मिक शांति का अद्भुत संगम है। यहां की निर्मल वायु, हरियाली और आध्यात्मिक वातावरण योग की मूल भावना को साकार करते हैं। उन्होंने कहा कि देश ने योग को कर्म योग से जोड़कर व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के तौर पर विकास की शक्ति को कई गुना बढ़ा दिया है। आज योग विश्वव्यापी जन आंदोलन बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि जैसे योग शरीर मन बुद्धि और आत्मा को जोड़ता है, वैसे...

शस्त्र, शास्त्र और साफा के माध्यम से बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर और संस्कारित : डॉ. मनीषा सिंह

चित्र
जयपुर। शौर्य संस्कार सेवा संगठन द्वारा आयोजित एक माह के निःशुल्क शौर्य एवं संस्कार प्रशिक्षण शिविर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनीषा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया.  इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं द्वारा तलवारबाजी, लाठी संचालन, आत्मरक्षा कौशल एवं साफा बांधने की कला का प्रदर्शन देखा तथा उनके आत्मविश्वास और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और संस्कारित नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं। डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में जहां नई पीढ़ी तेजी से बदलते परिवेश का सामना कर रही है, वहीं शस्त्र, शास्त्र और साफा के माध्यम से बेटियों का अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जुड़ना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आज समय की आवश्यकता है और यह देखकर प्रसन्नता होती है कि बेटियाँ न केवल अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हो रही हैं, बल्कि भारतीय संस्कृ...

भाजपा जयपुर शहर कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

चित्र
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर कार्यालय में आज भारत सरकार के रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।  उनके कार्यालय आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा एवं जोरदार नारों के साथ आत्मीय अभिनंदन किया।  जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल जी ने श्री वैष्णव का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री अश्विनी वैष्णव जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भारतीय रेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं और देशभर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण एवं पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में लगभग 600 रेलवे स्टेशन हैं और राज्य सहित पूरे देश में रेलवे अधोसंरचना को आधुनिक बनाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार क...

जयपुर शहर भाजपा के कार्यक्रम में मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से गूंजा जयपुर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में जुटे प्रबुद्धजन

चित्र
जयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा गुरुवार को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान ऑडिटोरियम, दुर्गापुरा में "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (प्रबुद्धजन बैठक)" का ऐतिहासिक आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प साकार होगा। श्री गोयल ने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण जनता का विश्वास खो चुकी थी, जबकि मोदी सरकार ने पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित की है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रही है और विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निर...

नई दिल्ली में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर किया मंथन

चित्र
नई दिल्ली। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) आदरणीय श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल जी से स्नेहिल भेंट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका, जनसेवा तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से संगठन को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक के दौरान भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा समाज और राष्ट्र के हित में संगठन की भूमिका को और सशक्त करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मोदी सरकार ने राजस्थान का रेल बजट किया 15 गुणा, यूपीए सरकार में 682 करोड़ वाले बजट को मोदी ने किया 10828 करोड़ :— रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

चित्र
जयपुर। केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय, जयपुर में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास, विश्वास और जनकल्याण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिनका लाभ राजस्थान को भी बड़े पैमाने पर मिला है। कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय राजस्थान जैसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य को रेलवे के लिए मात्र 682 करोड़ रुपए का बजट मिलता था, जबकि मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 10,828 करोड़ कर दिया है। वर्तमान में राजस्थान में लगभग 76,000 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे के विभिन्न विकास कार्य हुए। भाजपा कार्यालय में मीडिया संवाद से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने मोदी सरकार के 12 साल के कार्यों को रेखांकित करने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ...

भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा प्रत्याशी डॉ सतीश पूनिया और डॉ अलका गुर्जर का मुंह मिठा करवाकर पार्टी पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

चित्र
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर राज्यसभा प्रत्याशी डॉ सतीश पूनिया और डॉ.अलका गुर्जर के नामांकन से पहले प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुंह मिठा करवाकर अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में डॉ सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा,  भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, भूपेंद्र सैनी, डॉ मिथिलेश गौतम, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सांसद मंजू शर्मा, लुंबाराम चौधरी सहित प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुंह मिठा करवाया।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राज्यसभा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा ...

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने देखी ‘कृष्णावतारम’, कहा- महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति का प्रेरक संदेश

चित्र
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के ईपी मिराज सिनेमा में आयोजित फिल्म कृष्णावतारम:) की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया। इस अवसर भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ  तथा सत्यभामा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री संस्कृति भी मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ‘कृष्णावतारम’ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने वाली प्रेरणादायक फिल्म है। उन्होंने कहा कि फिल्म महिला सशक्तिकरण और महिला उत्थान का मजबूत संदेश देती है, जो समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उप मुख्यमंत्री ने फिल्म के कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को जीवंत और प्रभावशाली ढंग से निभाया है। उन्होंने फिल्म के निर्देशन, प्रस्तुति और तकनीकी पक्ष को भी उत्कृष्ट बताया। दिया कुमारी ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसके सफल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। विशेष स्क्रीनिंग के दौरान जनप्रतिनिधियों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों, सामाजिक हस्तियों और गणम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना, परिक्रमा मार्ग में उमड़ा जनसैलाब

चित्र
डीग/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को डीग स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने सामान्य श्रद्धालु की तरह ‘सात दंडवती’ लगाकर ब्रज की पावन धरा पर आराध्य देव गोवर्धन गिरिराज जी महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा प्रारंभ की। परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी से आत्मीयता के साथ रामा-श्यामा की। पूरा परिक्रमा मार्ग ‘बोलो गिरिराज महाराज की जय’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इससे पहले गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगणों ने पूंछरी का लौठा स्थित हैलीपेड पर मुख्यमंत्री की अगवानी की।