भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा प्रत्याशी डॉ सतीश पूनिया और डॉ अलका गुर्जर का मुंह मिठा करवाकर पार्टी पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर राज्यसभा प्रत्याशी डॉ सतीश पूनिया और डॉ.अलका गुर्जर के नामांकन से पहले प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुंह मिठा करवाकर अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में डॉ सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, भूपेंद्र सैनी, डॉ मिथिलेश गौतम, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सांसद मंजू शर्मा, लुंबाराम चौधरी सहित प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुंह मिठा करवाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राज्यसभा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा आमजन की सेवा के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जनसेवक के रूप में समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा के लिए पार्टी के दोनों प्रत्याशी सदन में राजस्थान एवं देश के हितों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।
.jpeg)
.jpeg)


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें