अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जयपुर शहर का “योग गुरु सम्मान समारोह”, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया योगाचार्यों का सम्मान
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा जयपुर शहर द्वारा जिला कार्यालय में भव्य “योग गुरु सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने की।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के आगमन पर जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्ण नारों, पुष्पवर्षा एवं जोशीले स्वागत के माध्यम से उनका अभिनंदन किया।
समारोह में समाज में योग, स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले योगाचार्यों एवं योग प्रशिक्षकों का अंगवस्त्र, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
योग स्वस्थ, सकारात्मक एवं सशक्त समाज निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और पूरा विश्व इसकी महत्ता को स्वीकार कर रहा है।
भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति ने सदैव विश्व को मानव कल्याण का मार्ग दिखाया है और योग उसका सर्वोत्तम उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि आज सम्मानित किए जा रहे योग गुरु समाज को स्वस्थ, जागरूक एवं सकारात्मक बनाने का महान कार्य कर रहे हैं। उनके समर्पण, सेवा भाव एवं सतत प्रयासों से हजारों लोग योग से जुड़कर निरोग एवं संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
मीडिया सह-प्रभारी नयन माधाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मेघसिंह चौहान (क्रीड़ा भारती) भाजपा जयपुर शहर जिला महामंत्री नवरत्न नराणिया, रेखा राठौड़, राजेश तांबी सहित जिला पदाधिकारी, बड़ी संख्या में योगाचार्य, योग प्रशिक्षक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें