नई दिल्ली में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर किया मंथन
नई दिल्ली। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) आदरणीय श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल जी से स्नेहिल भेंट की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका, जनसेवा तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से संगठन को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
बैठक के दौरान भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा समाज और राष्ट्र के हित में संगठन की भूमिका को और सशक्त करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें