जयपुर में कल होगा भव्य 'एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026' का महाकुंभ
जयपुर में फैशन और कला प्रेमियों के लिए एक बड़ा अवसर आने वाला है। कल, रविवार (27 सितंबर 2026) को वैशाली नगर स्थित होटल फॉक्ससो फिओरी में प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट 'एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। एस एस इवेंट्स (SS Events & Entertainment) के बैनर तले होने वाले इस आयोजन के मुख्य आयोजक आर्टिस्ट शुभम खंडेलवाल हैं। इस इवेंट को लेकर हाल ही में शहर के अलाइव कैफे एंड रेस्टोरेंट में इसका भव्य पोस्टर लॉन्च किया गया था। पोस्टर विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मिसेज इंडिया ग्लैम 2024 विनर पूनम गिडवानी और 'द क्राउन मिसेज इंडिया' विजेता गरिमा चौहान ने विशेष रूप से शिरकत की थी। इस दौरान बेटी फाउंडेशन के अध्यक्ष राज शर्मा, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, भावेश अरोरा और गोविंद सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे थे। आयोजक शुभम खंडेलवाल ने बताया कि कल होने वाले इस ग्रैंड फिनाले में देश के अलग-अलग शहरों से पधारे प्रतिभागी अपनी प्रतिभा, हुनर और फैशन कला का शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस पेजेंट का मुख्य उद्देश्य राजस्थान और देश की युवतियों व महिला...