हमे जानिए

हिंदी पाक्षिक “गठजोड़” प्रदेश की राजधानी जयपुर से प्रकाशित हिंदी समाचार पत्र है जिसके द्वारा राष्ट्र, राज्य एवम् जनहितों की पूर्ति की अपेक्षा से इसको प्रमुख उद्देश्य बनाते हुए समाचार पत्र का शुभारंभ किया गया था। इस कड़ी में अपने पत्र के माध्यम से देश, राज्य एवं जनहित में धार्मिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, ज्योतिष, वास्तु विषयों पर लेखन के साथ विश्व अहिंसा चेतना, सामाजिक समरसता, जल सरंक्षण, पर्यावरण सरंक्षण, सभी वर्गों एवं, धर्म के लोगों में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारा आदि की भावना के विकास पर इसके द्वारा कार्य किया जा रहा है, समाज सेवा के इन क्षेत्रो में समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम भी इसके द्वारा प्रदेश के लोकप्रिय अधिकारी - कर्मचारी संगठनों, सामाजिक संगठनों आदि को साथ में लेकर चलाए जाते रहे हैं। गठजोड़ द्वारा अपनी स्थापना के वर्ष 1998 से ही जन समस्याओं को अपनी सशक्त लेखनी द्वारा पुरजोर उठाया जाता रहा है, वहीं सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी विशेष लेख, स्मारिकाएं, पुस्तकें आदि प्रकाशित कर राज्य एवं जनहितों की पूर्ति में विशेष पहल की जाती रही है। अपने कार्यक्रमों की गति देने के लिए सभी लोगों एवं वर्गों की महत्ता है जिनके सहयोग से ही उक्त कार्यों में विशेष गति लाई जा सकती है। इन वर्गों का सहयोग प्राप्त करने के लिए उनके प्रोत्साहन स्वरुप उनके हित में विभिन्न लोकप्रिय प्रकाशन भी इसके  द्वारा समय समय पर किए जाते रहे हैं। सर्व समाज हित में किए गए ऐसे विभिन्न कार्यों एवं प्रयासों की ही देन है कि “गठजोड़” आज पाक्षिक – मासिक पत्र पत्रिकाओं में लोकप्रियता की दौड़ में अपना एक विशिष्ट स्थान रखता है। अपने विभिन्न कार्यक्रमों को गति देने एवं उद्देश्यों की पूर्ति में पत्र की एक वेबसाईट की आवश्यकता बहुत अरसे से महसूस की जा रही थी,  जिसके रूप में एक छोटे से प्रयास के रूप में आम जन तक ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने हेतु,  इसकी लोकप्रियता की दृष्टि से अपनी विभिन्न अभिरुचियों को शामिल करते हुए यह वेबसाईट लांच की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्थानी एवं बॉलीवुड एल्बम सांग के ऑडिशन हुए आयोजित

ग्रेंड समर पूल पार्टी का हुआ आयोजन

जयपुर में कल होगा भव्य 'एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026' का महाकुंभ