जयपुर शहर भाजपा के कार्यक्रम में मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से गूंजा जयपुर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में जुटे प्रबुद्धजन
जयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा गुरुवार को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान ऑडिटोरियम, दुर्गापुरा में "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (प्रबुद्धजन बैठक)" का ऐतिहासिक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।
श्री गोयल ने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण जनता का विश्वास खो चुकी थी, जबकि मोदी सरकार ने पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित की है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रही है और विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने राजस्थान को 10,828 करोड़ रुपए कर दिया है। वर्तमान में राजस्थान में लगभग 76 हजार करोड़ रुपए की लागत से रेलवे के विकास कार्य संचालित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण किया जा रहा है। जयपुर, सहित अनेक रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय पहचान को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
अत्याधुनिक डेटा सेंटर जैसी पहलें राजस्थान को तकनीकी एवं नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान देंगी। ये परियोजनाएं युवाओं के लिए रोजगार, अनुसंधान और उद्यमिता के नए अवसर सृजित करेंगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत ने तीव्र गति से विकास किया है। पहले प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिलते थे, लेकिन आज युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर उपलब्ध हुए हैं। सामाजिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय एकता को नई मजबूती मिली है तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है।
संगठन महामंत्री श्री अजेय जी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे। भाजपा का संगठन राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
दीप प्रज्वलन किया गया एवं कार्यक्रम के पश्चात वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर, राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी, जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, जयपुर ग्रामीण सांसद श्री राव राजेन्द्र सिंह, विधायक श्री गोपाल शर्मा, विधायक महाराज श्री बालमुकुंद आचार्य, विधायक डॉ. कैलाश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री श्री नारायण मीणा, जिला महामंत्री श्री नवरत्न नराणिया, श्री राजेश ताम्बी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं भाजपा कार्यकर्ता सेकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।
.jpeg)


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें