प्रधानमंत्री के आह्वान पर डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन
जयपुर। राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर इस वर्ष अपना जन्मदिन अत्यंत सादगी एवं सेवा भाव के साथ मनाया। डॉ. चतुर्वेदी ने इस अवसर पर किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम, स्वागत समारोह अथवा विशेष आयोजन से दूर रहने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से भी आग्रह किया कि जन्मदिन के उपलक्ष्य में किसी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जाए। जन्मदिन के अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने प्रातः मंदिर में देव दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने गोशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया तथा गौसेवा कर भारतीय संस्कृति एवं सेवा परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय में सेवा, सादगी और जनहित को प्राथमिकता देना ही सबसे बड़ा संदेश है। प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव के बजाय समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव के साथ मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने डॉ. चतुर्वेदी को टेलीफोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, वरिष्ठ नेता संजय जोशी एवं विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. चतुर्वेदी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें