मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक

इंडिया ग्लैम मॉडल्स ने रैंप के जरिए शिव और शक्ति के भाव के साथ लहरिया और गरबा के लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को किया प्रदर्शित

जयपुर। सावन की मदमस्त फ़िज़ाओं और आने वाले नवरात्रि फेस्टिवल के उत्सवी माहौल के बीच होटल सफ़ारी ग्रुप के सहयोग से मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से निर्माण नगर मानसरोवर स्थित होटल प्राइम सफारी में "इंडिया ग्लैम सावन महोत्सव 2026" का आयोजन किया गया। इंडिया ग्लैम मॉडल्स ने मंदाकनी साडीज् के स्पेशल आउटफ़िट लहरिया फैशन एवं प्रीत कलेक्शन रेंटल डिज़ाइनर आउटफ़िट के नवरात्रि डांडिया गरबा ड्रेस को सावन के रंग, डांडिया के अंदाज़ और ग्लैमर की बहार के साथ बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपने ही अंदाज में पेश किया। 
मिस इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जयपुर की पारंपरिक लहरिया संस्कृति को डांडिया महोत्सव के आधुनिक फैशन के साथ जोड़कर नए अंदाज़ में प्रस्तुत करना था। कार्यक्रम में इंडिया ग्लैम की लगभग 200 मॉडल्स ने सावन में रंगों के संगम को सेलिब्रेट करते हुए फोटोशूट एक्टिविटी के साथ साथ भरपूर डांस और म्यूज़िक एवं मज़ेदार गेम्स का भी लुत्फ उठाया। सावन की ठंडी फिज़ाओं और रंग-बिरंगे डिज़ाइनों के बीच मेहमानों ने सावन के इस जश्न को यादगार पलों में संजो लिया। इस दौरान मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम की विनर्स ओर अन्य सभी मॉडल्स ने भगवान शिव पार्वती और राधा कृष्ण के झूले पर झूलते हुए चित्र के समक्ष अपनी अपनी बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस से सावन के मदमस्त माहौल को ख़ुशनुमा बनाते हुए साकार किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान सरकार के वरिष्ठ आई. ऐ.एस. अधिकारी श्री नीरज के पवन , आर.ऐ.एस. क्लब के अध्यक्ष आई ऐ एस महावीर सिंह खराडी, होटल सफ़ारी ग्रुप के चेयरमैन समाजसेवी पवन गोयल, डांडिया महारास के मुख्य सहयोगी राजस्थान के सुप्रसिद्ध ज्वेलर्स- #ए_के_ज्वेलर्स के चेयरमैन संजय जोशी, मंदाकनी साडीज् के डायरेक्टर किशन जोगानी, लक्ष्मण प्रसाद, होटल प्राइम सफ़ारी के डायरेक्टर राघव गोयल , सार्वजनिक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अजय भूपेश फ़िल्म अभिनेता संजय सरदाना, समाजसेविका शिल्पी शाह, मिस्टर राजस्थान के डायरेक्टर अनूप चौधरी विकास रूद्र, कोरियोग्राफ़र राहुल शर्मा रवि,पत्रकार नवल किशोर शर्मा ,बृजेश पाठक ,इंडिया ग्लैम के मैनेजिंग डायरेक्टर श्याम लाल गुप्ता, सी.ई.ओ. किर्ति टांक एवं श्रीमती ज्योति टांक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही आगामी नवरात्रि फेस्टिवल के तहत होने वाले राजस्थान के सबसे बड़े “डांडिया महारास 2026” के पोस्टर का विमोचन भी सभी अतिथियों द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुप्रसिद्ध एंकर कबीर ने बहुत बखूबी किया ।
x

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्थानी एवं बॉलीवुड एल्बम सांग के ऑडिशन हुए आयोजित

ग्रेंड समर पूल पार्टी का हुआ आयोजन