राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की राज्य स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की राज्य स्तरीय संगठनात्मक बैठक आज इंदिरा गांधी भवन, PCC मुख्यालय, जयपुर में आयोजित हुई। 
बैठक का आयोजन आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों, ओबीसी विभाग को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार की रणनीति पर व्यापक चर्चा के उद्देश्य से किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। 
बैठक की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन श्री हरसहाय यादव जी ने की।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी श्री रोहताश बेदी जी, राष्ट्रीय समन्वयक एवं राजस्थान प्रभारी श्री राजकमल राव जी, श्री चंदनजी ठाकुर, श्री मोहित चौधरी, पीसीसी संगठन  महासचिव  श्री ललित तुनवाल जी, पीसीसी मुख्यालय सचिव श्री ताराचंद सैनी जी, पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक श्री राजेंद्र सेन जी, मंच संचालन कर रहे ओबीसी विभाग के संगठन महासचिव श्री सागर मावर जी, उपाध्यक्ष श्री भंवर लाल विश्नोई जी सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संभाग अध्यक्षों में श्री अजीत सिंह महवा, श्री अनुभव चंदेल, श्री मोतीलाल सांखला, श्री अमित कड़वासरा, श्री लेहरू लाल अहीर सहित विभिन्न संभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही ओबीसी महिला विभाग की श्रीमती कृष्णा सोलंकी, श्रीमती नीमा चौधरी, श्रीमती सरिता चौधरी, श्रीमती उमा कराल, श्री अखिलेश जाखड़ सहित प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

संगठन विस्तार और आगामी चुनावों पर विशेष चर्चा
बैठक में चेयरमैन हरसहाय यादव ने आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर ओबीसी विभाग की भूमिका एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत जानकारी दी तथा ओबीसी संगठन को वार्ड और इकाई स्तर तक विस्तार करने की बात कही।
प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा मंडल, वार्ड, ग्राम एवं इकाई स्तर तक संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि Gen-Z एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवा शक्ति को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिले और कांग्रेस की विचारधारा एवं सामाजिक न्याय के संदेश को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
इसके साथ ही ओबीसी समाज से जुड़े शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक एवं संवैधानिक अधिकारों से संबंधित विषयों को मजबूती से उठाने, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा प्रदेशभर में जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रमों को गति देने पर भी चर्चा हुई।

जिला इकाइयों की कार्यप्रगति की समीक्षा
बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों एवं संबंधित पदाधिकारियों से उनके क्षेत्रों में अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आगामी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। संगठन को बूथ एवं स्थानीय स्तर तक मजबूत करने, नए एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और प्रत्येक जिले में नियमित संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने का आह्वान किया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में संगठन की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने तथा ओबीसी समाज के बीच कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में प्रदेशभर से आए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रियता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्थानी एवं बॉलीवुड एल्बम सांग के ऑडिशन हुए आयोजित

ग्रेंड समर पूल पार्टी का हुआ आयोजन