जवाहर कला केंद्र में ‘लोक कला संगम 2026’: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान की समृद्ध लोक विरासत को सराहा

जयपुर। दिया कुमारी ने आज संस्कार भारती तथा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जवाहर कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘लोक कला संगम 2026’ में सम्मिलित होकर प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं का उत्सव मनाया।
इस भव्य आयोजन में राजस्थान की विविध लोक परंपराओं, लोक संगीत, लोक नृत्य एवं पारंपरिक कला रूपों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, सुर और ताल से सजी प्रस्तुतियों ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की जीवंत छटा प्रस्तुत की।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि लोक कलाकारों की प्रतिभा, साधना और संस्कृति के प्रति उनका समर्पण अत्यंत प्रेरणादायी है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ नई पीढ़ी तक सांस्कृतिक मूल्यों के संप्रेषण का सशक्त माध्यम बनते हैं। उन्होंने प्रदेश की लोक कलाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक पहचान दिलाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
इस अवसर पर संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री डॉ. अश्विन दलवी, प्रांत अध्यक्ष डॉ. मधु तैलंग, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह चारण, प्रांत महामंत्री श्री बनवारी लाल चेजारा, क्षेत्र संगठन मंत्री श्री विजय कुमार, राजस्थान क्षेत्र प्रमुख श्री अरुण कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के 10वे वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे प्रतिनिधि

श्री मुनीसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर मांग्यावास में श्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

“सेवा कोई कार्य नहीं, यह तो जीवन की साधना है। जब हम किसी असहाय को संबल देते हैं, तभी हमारा जीवन सार्थक होता है।” – नवीन कुमार भंडारी