पीएम मोदी की अजमेर सभा को लेकर भाजपा जयपुर शहर में रणनीति बैठक, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर कार्यालय में बुधवार को जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि ऊर्जा, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता से ओतप्रोत यह बैठक प्रधानमंत्री की अजमेर सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कृत संकल्प रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा उनकी सभाएं देशवासियों के लिए प्रेरणा और विश्वास का प्रतीक बन चुकी हैं। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन की शक्ति को जनसमर्थन में परिवर्तित करने का आह्वान किया।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री श्रवण सिंह बागड़ी ने कहा कि कि लाखों की संख्या में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुनने पहुंचेगी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों के साथ पर्सनल संवाद कर सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता मोदी जी को सुनने के लिए उत्सुक है तथा प्रदेश के कोने-कोने से लोग अजमेर पहुंच रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री की अजमेर सभा में सबसे अधिक संख्या जयपुर शहर से पहुंचेगी तथा कार्यकर्ता ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
जयपुर शहर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री श्री प्रभु लाल सैनी तथा सह प्रभारी श्री राजेंद्र पराणा ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ता समन्वय एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
वहीं जयपुर शहर समन्वयक श्री हरिराम रणवा ने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं उत्साह के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती एकता अग्रवाल, विधायक प्रत्याशी श्री रवि नैय्यर, जिला महामंत्री श्री नवरतन नराणिया, श्रीमती रेखा राठौड़, श्री राजेश ताम्बी, निवर्तमान महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, श्रीमती कुसुम यादव सहित विधानसभा समन्वयक एवं अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के 10वे वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे प्रतिनिधि

श्री मुनीसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर मांग्यावास में श्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

“सेवा कोई कार्य नहीं, यह तो जीवन की साधना है। जब हम किसी असहाय को संबल देते हैं, तभी हमारा जीवन सार्थक होता है।” – नवीन कुमार भंडारी