सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर ने किया “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन

जयपुर। प्रखर नवनीत द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित “नारी तू नारायणी” सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम जी माथुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
यह कार्यक्रम आगामी 22 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस विशेष समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां स्थापित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।
कार्यक्रम की आयोजक एवं प्रखर नवनीत की संपादक भारती खंडेलवाल ने बताया कि “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम जयपुर का एक प्रतिष्ठित सम्मान समारोह बन चुका है, जो महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में नई पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम संयोजक श्री रामचरण बढ़ाया ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की यह अनूठी पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है तथा अनेक महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करती है। आज यह कार्यक्रम जयपुर का एक प्रेस्टीज अवॉर्ड माना जाता है।
इस अवसर पर शेल्बी हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. धीरज दुबे एवं ब्रेन टावर हॉस्पिटल के एमडी डॉ. सुनीत शाह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के 10वे वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे प्रतिनिधि

श्री मुनीसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर मांग्यावास में श्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

“सेवा कोई कार्य नहीं, यह तो जीवन की साधना है। जब हम किसी असहाय को संबल देते हैं, तभी हमारा जीवन सार्थक होता है।” – नवीन कुमार भंडारी