संदेश

भगवान महावीर आयुष्मान केंद्र, विमल स्थली/कमल मंदिर परिसर, श्री महावीर जी

समाज के वरिष्ठजनों हेतु कमेटी द्वारा सुरम्य परिसर में पूर्णतया वातानुकूलित, सम्पूर्ण सुख - सुविधाओं युक्त आवासीय केंद्र शुरू किया गया है। प्रत्येक कमरे में डबल बैड, ए.सी, फ्रिज, टी वी, फर्नीचर, आलमारी, पर्दे, रजाई - गद्दे, बेडशीट, पैनिक बटन, एवं अटैच्ड टॉयलेट मय गीजर इत्यादि की सुविधा है। मनोरंजन हेतु कॉमन एरिया मय  tv, इंडोर गेम्स, लाईब्रेरी, एवं रहवासियों हेतु चिकित्सा सुविधा, कॉमन वाशिंग मशीन, एवं पावर बैकअप जेनरेटर, आने जाने हेतु ई रिक्शा की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।स्वादिष्ट अल्पाहार,लंच,चाय और सांयकालीन भोजन की उत्तम व्यवस्था है।

भगवान महावीर स्वामी का शासन निर्मल शासन हैं - चर्या चूड़ामणि आचार्य श्री 108 विवेकसागर जी महामुनिराज

चित्र
जयपुर/ गठजोड़। श्री दिगम्बर जैन मंदिर कीर्तनगर जयपुर में धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए छाणी परम्परा के सप्तम पट्टाधीश चर्या चूड़ामणि आचार्य श्री 108 विवेकसागर जी महानिराज ने कहा भगवान महावीर स्वामी का शासन निर्मल शासन हैं जिन तीर्थंकर चरण सानिध्य पाकर ही भव्य जीव अपने भावों को निर्मल बना पाते है।  भगवान का उपदेश ही उन महान आत्माओ के लिए मार्गदर्शन बन जाते है जिन्होंने परमात्मा पर सम्यक प्रकार श्रद्धा आस्था विश्वास समर्पण कर देते  है उनको ही सम्यक दर्शन होता है। समाधि मरण सम्यक दृष्टि जीवो के ही होता हैं सम्यक दृष्टि जीव के भाव निर्मल होते है सम्यक दृष्टि जीव मोक्षमार्ग की चीजो को खोजता रहता  मैं सुखी ,मैं दुःखी मैं रंक राव यह भाव केवल संसार मार्गियों के होते है। एसी का कारण क्या है छड़भर की शीतलता मिल जाएगी फिर गर्म हवा आएंगी वही कष्ट दुख का अनुभव ।जो अपने जीवन को तीर्थ बनाना चाहते हैं उनको बाह्य जगत के पदार्थो को छोड़ना ही पड़ेगा। एसी तुमारी आत्मा को तीर्थ बनाने में संलग्न नही होगा।  इसी प्रकार संसार मे सम्यक दृष्टि जीव होते है ।जो बुराइयां हटाता  रहता हैं निश्चित ह...

श्री कृष्णा बलराम मंदिर में कल्चर कैंप का टैलेंट-डे आयोजित किया गया

चित्र
जयपुर| जगतपुरा स्थित श्री कृष्णा बलराम मंदिर में कल्चर कैंप का टैलेंट-डे आयोजित किया गया | कल्चर कैंप टैलेंट-डे कार्यक्रम के चीफ गेस्ट माननीय न्यायधीश शैलेंद्र व्यास रजिस्ट्रार राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग रहे एवं राजेश कुमार शर्मा (संयुक्त निदेशक राजस्थान पर्यटन तथा उप. मुख्य कार्यालय अधिकारी, राज्य मेला प्राधिकरण ) रहे |  टैलेंट-डे  कार्यक्रम में व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण,  भगवद गीता पर आधारित नैतिक शिक्षाए, दिमाग की एकाग्रता बढ़ाना,  ईंधन के बिना खाना बनाना, कीर्तन, पेंटिंग, वैदिक कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, थिएटर चित्रकला, श्लोक उच्चारण,  वाध्ययंत्र, अबेकस मैथ, वैष्णव सदाचार इत्यादि को सभी बच्चों ने फन एंड गेम्स के साथ प्रस्तुत किया | श्री कृष्ण बलराम मंदिर,  जयपुर के अध्यक्ष श्री अमितासन दास जी ने बताया कि टैलेंट-डे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जयपुर के आराध्य भगवान श्री गोविन्द देव जी के चमत्कारों की लीलाओ पर आधारित नाटक प्रस्तुति का रहा जिसमें दिखाया गया कैसे गोविंद देवजी वृंदावन से जयपुर कैसे आये l नाटक का निर्देशन डॉ. चंद्रदीप हाडा प्रोजेक्ट डायरे...

रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन द्वारा ट्रैफिक कर्मियों के लिए बनाए गए जिम का उद्घाटन

चित्र
रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन द्वारा अपने सामाजिक सराकारो के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए बनाए गए जिम का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय हैदर अली जैदी व प्रमुख समाज सेवी रोटेरियन अजय गंगवाल  ने किया। अध्यक्ष सीए मनोज जैन ने बताया कि ट्रैफिक कर्मी हर मौसम में काफी हार्ड ड्यूटी करते है एवं अपने स्वास्थ्य कि उचित देखभाल नहीं कर पाते,इसी को ध्यान में रखते हुए इस जिम की स्थापना की गई है। इस अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक श्वेता धनकर,क्लब के चार्टर अध्यक्ष सुधीर जैन गोधा,एडिशनल डीसीपी मुस्तफा अली जैदी,राजेंद्र सिंह सिसोदिया,क्लब सचिव हेमंत गुप्ता व बड़ी संख्या में रोटरी के सदस्य व पुलिस कर्मी मौजुद थे।

पंकज गुप्ता के भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर किया अभिनंदन

चित्र
जयपुर।अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के युवा राष्ट्रीय महामंत्री व भाजपा प्रवासी प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में आज माथुर वैश्य नगर स्थित रामेश्वरम में भाजपा प्रदेश के नव मनोनीत कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता का तिलक लगाकर,दुपट्टा ओढ़ाकर व श्री फल भेंटकर अभिनंदन किया।प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने आभार प्रकट करते हुये कहा कि प्रवासी प्रकोष्ट के निरंतर कार्यक्रम की श्रृंखला से देश के विभिन्न प्रान्तों में रह रहे राजस्थानियों के बीच जाने व कार्यक्रम से राष्ट्रवाद बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है वो सराहनीय है।साथ ही राजस्थान भाजपा के लिये आजीवन सहयोग निधि में जिस प्रकार प्रवासी बंधु जुड़ रहे है वो भाजपा के लिये मज़बूती प्रदान करने वाले है।इस अवसर पर राजू मंगोड़ीवाला ने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य व भाजपा राजस्थान  कटिबद्धता विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचंड जीत के साथ राजस्थान में सरकार बनाकर राष्ट्रवाद की कड़ी बनेगा।

फ़िल्म निदेशक के.सी.बोकाड़िया की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सतीश पूनियाँ से मुलाक़ात

चित्र
जयपुर आये प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक केसी बोकाड़िया  जयपुर। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक केसी बोकाड़िया आज जयपुर आये और भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डा.सतीश पूनियाँ से उनके आवास पर मुलाक़ात की।राजस्थान भाजपा प्रवासी प्रकोष्ट के संयोजक राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि जयपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बोकाडिया का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया तथा मोदी युग नामक किताब भेंट की।राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक के.सी.बोकाड़िया ने 50 से ज़्यादा फ़िल्में प्रोड्यूस की जिनमें प्यार झुकता नहीं,तेरी मेहरबानियाँ,नसीब अपना अपना,लाल बादशाह,हम तुम्हारे हैं सनम,त्यागी,दिल है बेताब, पुलिस और मुज़रिम,फूल बने अंगारे ,बोल्ड, मुकदमा,मैदान-ए-जंग, मोहब्बत की आरज़ू,,शक्तिमान, ज़ुल्म-ओ-सितम, जवाब हम देंगे ,खुदा कसम,इंसानियत के देवता,कुंदन,असली नकली आदि इनकी प्रसिद्ध फिल्में है।बॉलिवुड के हर सुपर स्टार अमिताभ बच्चन,शाहरुख़ खान सलमान खान सहित प्रमुख कलाकारों के साथ हिट मूवी बनाई है।बॉलीवुड निर्माता व निर्देशक के.सी बोकाडि़या ने बताय...

हर्षोल्लास के साथ सृष्टि द वीमेंस क्लब ने मनाया सुहागनों का पर्व 'गणगौर'

चित्र
जयपुर।  रंगीले राजस्थान की पहचान और सुहागनों के पावन पर्व गणगौर को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ सृष्टि द विमन्स क्लब ने होटल ग्रेंड मैजेस्टिक में मनाया । गणगौर के त्यौहार के साथ साथ क्लब का 7वा स्थापना दिवस भी था । क्लब की संस्थापक मधु सोनी ने बताया कि हर वर्ष 4 अप्रैल को क्लब का स्थापना दिवस मनाया जाता है और संयोग की बात है कि लगातार गत दो साल से स्थापना दिवस के दिन गणगौर पर्व भी आ रहा हैं। क्लब की सभी महिलाओं ने सौलह श्रृंगार कर के ढोल नगाड़ों के साथ ईसर गणगौर का बिंदोरा निकाला और पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की मंगल कामना की। इस अवसर पर क्लब सदस्यों के अलावा अन्य प्रतिभागियों ने डाँस, फैशन शो, मेहंदी कॉम्पिटीशन में भाग लिया और हुनर को सबके सामने प्रदर्शित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटेलियर और समाज सेवी सुनील नाटाणी,  विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी राधेश्याम गुप्ता, फिल्ममेकर संजय सरदाना, राजस्थान सरकार अधिस्वीकृत सम्पादक शालिनी श्रीवास्तव, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर महावीर सोनी, फ़िल्म मेकर बब्बन राजावत , विद्या हरितवाल डायरेक्टर ऑफ तक्षशिला विद्यालय, पार्षद कृष्...