संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘म्हारो प्यारो राजस्थान’ गीत के पोस्टर का किया विमोचन

चित्र
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अपने निवास पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में निर्मित विशेष गीत “म्हारो प्यारो राजस्थान” के पोस्टर का भव्य विमोचन किया। यह गीत प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, महान परंपराओं और गौरवशाली पहचान को समर्पित है। जनहितों के प्रति पूर्णतः समर्पित एवं 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को धरातल पर उतारने में जुटे मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल पर, इस बार प्रदेश के स्थापना दिवस को भारतीय परंपरा की तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अनुसार मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक विजन और गौरवमयी निर्णय की सराहना करते हुए ही इस गीत का निर्माण किया गया है, जिसमें राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपराओं और प्रदेश के प्रति स्वाभिमान की भावना को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का प्रयास है। इस अवसर पर गीत के प्रोड्यूसर महावीर कुमार सोनी एवं क्रिएटिव डायरेक्टर मिताली सोनी उपस्थित रहे। ज्योतिर्विद, फिल्ममेकर एवं लेखक महावीर कुमार सोनी ने प्रदेश में पहली बार राजस्थान दिवस का आयोजन देश की वास्तविक परंपरा की तिथि चैत्र शुक्ला एकम को ...

मुख्यमंत्री निवास पर पत्रकारों का स्वागत: संवाद, सम्मान और संवेदनशील शासन का अनूठा उदाहरण

चित्र
राज्य बजट में वरिष्ठ पत्रकारों के हित में बढ़ाई गई सहायता राशि के लिए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, मुख्यमंत्री आवास पर हुआ आत्मीय संवाद जयपुर। राजस्थान की राजनीति और प्रशासनिक परंपराओं में एक सकारात्मक और उल्लेखनीय दृश्य उस समय देखने को मिला जब राज्य के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने अपने निवास पर विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों और स्वतंत्र रूप से कार्यरत अनेक पत्रकारों का स्वागत किया। पत्रकार मुख्यमंत्री आवास इसलिए पहुँचे थे क्योंकि राज्य बजट में वरिष्ठ पत्रकारों के लिए निर्धारित सम्मान राशि की सीमा बढ़ाई गई है। इस निर्णय के लिए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। हालांकि यह मुलाकात केवल औपचारिक धन्यवाद कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से आत्मीय संवाद करते हुए लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया और कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु होते हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस पहल को एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। सामान्यतः सत्ता और मीडिया के बीच संवाद अधिकतर औपच...

विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य में वैश्य समाज की भूमिका अहम - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

चित्र
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भांकरोटा में अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैश्य समाज में संगठन की प्रबल शक्ति और समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता है। भारत के इतिहास में वैश्य समाज का योगदान सदैव अग्रणी रहा है। यह समाज देश की आर्थिक रीढ़ है। इसने हजारों वर्षों से देश की अर्थव्यवस्था को थामे रखा है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का परिश्रम, व्यापार कौशल और ईमानदारी देश की समृद्धि में सहायक रहे हैं।  उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगपतियों ने मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया। उद्योग, व्यापार और रोजगार में वैश्य समाज का योगदान किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हस्तशिल्प, रत्न-आभूषण, वस्त्र और खाद्य उद्योग में इस समाज की मेहनत और दूरदर्शिता की झलक मिलती है। वैश्य समाज का सामाजिक सरोकार के कार्यों एवं संस्कृति से विशेष जुड़ाव मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत 2047 और विकसित राजस्थान 2047 का लक्ष्य वैश्य समाज के विकास और सहयोग के बिना अध...

पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

चित्र
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशभर के पत्रकारों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। वे जनता और सरकार के बीच संवाद का एक मजबूत सेतु है। पत्रकारों पर समाज को विश्वास होता है तथा पत्रकार सदैव जनहित के मुद्दे सामने लाकर समाज को जागरूक करते हैं। जब मीडिया निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करता है तो लोकतंत्र और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं। हमारी सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते हैं। वे जनहित की खबरों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। आज के दौर में पत्रकारों का योगदान और भी बढ़ गया है। सूचना के इस युग में पत्रकार सही एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।  बिजली-पानी-रोजगार के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व निर्णय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ...

विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा राजस्थान - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

चित्र
जयपुर. मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में विकास की अपार संभावनाएं हैं। हमारी सरकार ने निवेशपरक वातावरण, नवाचारों को प्रोत्साहन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तथा सिंगल विंडो क्लीयरेंस सहित विभिन्न ऐसे निर्णय किए हैं, जिससे प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण तैयार हुआ है। हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 2047 तक 4.3 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजस्थान में निवेश करने वाली उद्यमियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी तथा उनकी सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) राजस्थान के वार्षिक सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को आधार मानकर ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निकायों तक के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।  *प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्य* श्...

दादी का फाटक में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुईं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, कहा- “ऐसे आयोजन से मिलती है आध्यात्मिक ऊर्जा

चित्र
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी गुरुवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के दादी का फाटक इलाके में जन समस्या निवारण मंच द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धेय कथावाचक आचार्य आकाश गौतम के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का अमृतमय श्रवण किया और आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में धर्म, संस्कृति और सदाचार के मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों को इस पावन कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं तथा समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वीकेआई एसोसिएशन भवन में रंगोत्सव व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं

चित्र
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वीकेआई रोड नंबर-1 स्थित एसोसिएशन भवन में विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं विश्वकर्मा रीक्रिएशन क्लब द्वारा आयोजित रंगोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को होली की हार्दिक बधाई दी। समारोह में रंगोत्सव के साथ-साथ नए पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया  और एसोसिएशन के भविष्य के कार्यों पर भी चर्चा की।

प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को घरेलू गैस आपूर्ति पर प्रेस से वार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश में घरेलू कुकिंग गैस (एलपीजी) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति के संबंध में आशंकित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। अंतराष्ट्रीय घटनाक्रमों से उत्पन्न वर्तमान स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की जमाखोरी (Hoarding) या अन्य स्त्रोतों में डायवर्जन नहीं हो यह चैक करने में समस्त जिलों में विजीलेन्स दल कार्यरत हो गए हैं। इसके साथ ही जिलों में कलेक्टर, एसपी एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित चैकिंग की जा रही है। जिलों में सुचारू घरेलू गैस आपूर्ति हेतु गठित की गई कमेटियों द्वारा प्राप्त दैनिक रिपोर्ट में सामने आया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण जैसी  अवैध गतिविधियों की पूर्णतया रोकथाम प्रशासन द्वारा की गई है है। प्रदेश में इस तरह की कोई गतिविधि नहीं हो रही है।      श्री गोदारा ने बताया कि अंतराष्ट्रीय घटनाओं से उत्पन्न वर्तमान स्थिति के मद्देनजर उपभोक्ताओं से निवेदन है कि गैस बुकिंग ...

पीएम मोदी की अजमेर सभा को लेकर भाजपा जयपुर शहर में रणनीति बैठक, कार्यकर्ताओं में उत्साह

चित्र
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर कार्यालय में बुधवार को जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि ऊर्जा, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता से ओतप्रोत यह बैठक प्रधानमंत्री की अजमेर सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कृत संकल्प रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा उनकी सभाएं देशवासियों के लिए प्रेरणा और विश्वास का प्रतीक बन चुकी हैं। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन की शक्ति को जनसमर्थन में परिवर्तित करने का आह्वान किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री श्रवण सिंह बागड़ी ने कहा कि कि लाखों की संख्या में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुनने पहुंचेगी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों के साथ पर्सनल ...

USPA Princess Diya Kumari Foundation Ladies Polo Cup 2026: टीम PDKF USPA ग्रीन ने 5-3 से जीता खिताब

चित्र
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में चल रहे पोलो सीजन 2026 के तहत राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड पर खेले गए USPA प्रिन्सेस दिया कुमारी फाउंडेशन लेडिज पोलो कप 2026 में टीम पीडीकेएफ यूएसपीए ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम पीडीकेएफ यूएसपीए पिंक को 5-3 के स्कोर से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।  टीम पीडीकेएफ यूएसपीए ग्रीन ने लांस वाटसन के नेतृत्व में बेहतरीन खेल दिखाया. वहीं टीम पीडीकेएफ यूएसपीए पिंक की कप्तानी जयपुर के हिज हाइनेस महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने संभाली।  टीम पीडीकेएफ यूएसपीए ग्रीन की ओर से कुमारी विजयश्री शक्तावत ने तीन गोल दागकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि डॉ. शिवांगी जय सिंह ने दो गोल कर टीम की बढ़त मजबूत की। मिली सेठ ने भी प्रभावशाली खेल दिखाया। दूसरी ओर टीम पिंक की संजुला मान ने तीन गोल कर टीम को अंत तक संघर्ष में बनाए रखा, वहीं उर्वी सिंह और कुमारी लावण्या शेखावत ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।   इस अवसर पर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उ...

जवाहर कला केंद्र में ‘लोक कला संगम 2026’: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान की समृद्ध लोक विरासत को सराहा

चित्र
जयपुर। दिया कुमारी ने आज संस्कार भारती तथा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जवाहर कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘लोक कला संगम 2026’ में सम्मिलित होकर प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं का उत्सव मनाया। इस भव्य आयोजन में राजस्थान की विविध लोक परंपराओं, लोक संगीत, लोक नृत्य एवं पारंपरिक कला रूपों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, सुर और ताल से सजी प्रस्तुतियों ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की जीवंत छटा प्रस्तुत की। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि लोक कलाकारों की प्रतिभा, साधना और संस्कृति के प्रति उनका समर्पण अत्यंत प्रेरणादायी है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ नई पीढ़ी तक सांस्कृतिक मूल्यों के संप्रेषण का सशक्त माध्यम बनते हैं। उन्होंने प्रदेश की लोक कलाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक पहचान दिलाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस अवसर पर संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री डॉ. अश्विन दलवी, प्रांत अध्यक्ष डॉ. मधु तैलंग, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह चारण, प्रांत महामंत्री श्री बनवारी लाल च...

जल महल की पाल पर दिखा वायु सेना का शौर्य, ‘ ‘सूर्यकिरण’ और ‘सारंग’ एयरोबैटिक शो ने मोहा मन

चित्र
जयपुर। जयपुर के विश्व प्रसिद्ध जल महल की पाल पर भारतीय वायु सेना के भव्य एयरोबैटिक डिस्प्ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की।  कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्पले टीम ने अपने अद्भुत हवाई कौशल का प्रदर्शन किया। आकाश में बनती सटीक संरचनाओं, रंगीन धुएं की धाराओं और हेलीकॉप्टरों की समन्वित उड़ानों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘सूर्यकिरण’ टीम  और ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर दल की रोमांचक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के उत्साह से भर दिया। दर्शकों ने तालियों और जयघोष के साथ सभी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और तकनीकी कौशल की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर की धरती पर यह आयोजन गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आर्मी डे परेड के भव्य एवं सफल आयोजन के बाद वायु सेना की ओर से आयोजित इस अद्भुत कार्यक्रम से यह साबित हुआ है कि जयपुर ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों के लिए पूरी तरह...

‘साइबर सुरक्षा- जागरूकता, संरक्षण एवं न्याय तक समावेशी पहुंच’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन समारोह

चित्र
जयपुर। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने  शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में ‘साइबर सुरक्षा- जागरूकता, संरक्षण एवं न्याय तक समावेशी पहुंच’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति ने अपार सुविधाएँ प्रदान की हैं तथा इससे शासन, सेवाएँ और संवाद पहले से कहीं अधिक सुलभ हुए हैं। परंतु इसके दुरुपयोग से होने से चुनौतियां उत्पन्न होती है। ऐसी स्थिति में साइबर सुरक्षा केवल बैंक खातों की सुरक्षा नहीं, बल्कि संस्थागत विश्वास की रक्षा का भी विषय बन गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायपालिका अपनी भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी, ताकि इस खतरे को देश से समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई न्यायिक प्रक्रिया अस्तित्व में नहीं है। यह पूर्णतः धोखाधड़ी का मामला है। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागरिक शिक्षा का एक अनिवार्य हिस्सा मानना होगा तथा इसके लिए सभी संस्थाओं को समन्वित साझेदारों की तरह मिलकर कार्य क...

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर ने किया “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन

चित्र
जयपुर। प्रखर नवनीत द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित “नारी तू नारायणी” सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम जी माथुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। यह कार्यक्रम आगामी 22 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस विशेष समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां स्थापित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम की आयोजक एवं प्रखर नवनीत की संपादक भारती खंडेलवाल ने बताया कि “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम जयपुर का एक प्रतिष्ठित सम्मान समारोह बन चुका है, जो महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में नई पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम संयोजक श्री रामचरण बढ़ाया ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की यह अनूठी पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है तथा अनेक महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करती है। आज यह कार्यक्रम जयपुर का एक प्रेस्टीज अवॉर्ड माना जाता है। इस अवसर पर शेल्बी हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. धीरज दुबे एवं ...

खाटू श्याम पदयात्रियों की सुविधा को लेकर जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

चित्र
संस्कार सृजन संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शेर सिंह कुमावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन  जिला कलेक्टर और एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर को करवाया परेशानी से अवगत  चौमूं / जयपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन माह में बाबा श्याम का लक्खी मेला 21 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। विभिन्न समाजसेवी लोगों और संस्थाओं द्वारा भंडारा लगाकर पद यात्रियों की सेवा की जाती है, जो सराहनीय रहती है। मेले के दौरान पद यात्रियों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है | इसी को लेकर आज संस्कार सृजन संस्था चौमूं के कार्यकारी अध्यक्ष और पशु क्रूरता निवारण समिति जयपुर के सदस्य शेर सिंह कुमावत के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कुमार मूंड को विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकारी अध्यक्ष शेर सिंह कुमावत ने बताया कि ज्ञापन में भंडारा आयोजकों द्वारा प्रचुर मात्रा में प्लास्टिक डिस्पोजल के उपयोग पर पाबंद करने, एनएच 52 पर पदयात्रियों के लिए बने क्षतिग्रस्त श्याम पथ को दुरुस्त करवाने, भंडारा आयोजकों को श्यामपथ की परिधि को छोड़कर ...

Valentine’s Day पर जयपुर में अनोखा आयोजन: SoulRoute Bhajan Jamming ने प्रेम को दिया आध्यात्मिक आयाम

चित्र
जयपुर । वैलेंटाइन डे के अवसर पर प्रेम को आध्यात्मिक एवं शाश्वत स्वरूप में अनुभव कराने हेतु सेवा कुंज फाउंडेशन एवं प्योर भक्ति सेंटर द्वारा आयोजित संगीतमय कार्यक्रम “SoulRoute Bhajan Jamming” का आयोजन 14 फ़रवरी की संध्या को टी पोस्ट कैफ़े, मालवीय नगर, जयपुर में अत्यंत भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की थीम — “इस वैलेंटाइन, उस शाश्वत प्रेमी से प्रेम करें जो हर परिस्थिति में साथ रहता है।” — के अनुरूप पूरी संध्या भक्ति, कीर्तन और आत्मिक संवाद से सराबोर रही। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक भजन जेमिंग के माध्यम से प्रेम को आत्मा और परमात्मा के पावन संबंध के रूप में अनुभव किया। इस विशेष आयोजन में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, सुप्रसिद्ध रेडियो जॉकी आर जे कार्तिक, समाजसेवी मीनाक्षी राठौर, FTI अध्यक्ष विन सिंह कासनियां, आदरणीय भूपिंदर जी, प्रकाश गर्ग, रेशमा खान, ओ एस डी सुगंध चंद मंडर तथा आध्यात्मिक मार्गदर्शक महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे...

राजस्थान बजट 2026–27: वित्त मंत्री दीया कुमारी ने खोला विकास का खजाना, सड़क–रेल–ऊर्जा–शिक्षा–पर्यटन में बड़े ऐलान

चित्र
जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में राजस्थान बजट 2026–27 प्रस्तुत करते हुए प्रदेश के तेज़, संतुलित और सतत विकास का स्पष्ट रोडमैप सामने रखा। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और पर्यटन को प्राथमिकता देते हुए आमजन के जीवन स्तर में सुधार और आर्थिक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 विजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य राजस्थान को आत्मनिर्भर, समृद्ध और निवेश के लिए आकर्षक राज्य बनाना है। बजट प्रस्तुत करते हुए दीया कुमारी ने बताया कि वर्ष 2026–27 का कुल बजट आकार 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये रखा गया है, जो वर्ष 2023–24 की तुलना में लगभग 41 प्रतिशत अधिक है। यह बजट 10 मजबूत स्तंभों — अवसंरचना विस्तार, नागरिक सुविधाएं, औद्योगिक विकास, मानव संसाधन सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति, सुशासन व डिजिटल परिवर्तन, कृषि विकास, हरित ऊर्जा और पर्यावरणीय सततता — पर आधारित है, जिससे वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन ...

राज्य बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज, राजस्थान का समग्र एवं सतत विकास होगा सुनिश्चित - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

चित्र
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी द्वारा राज्य बजट 2026-27 प्रस्तुत किए जाने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि बजट 2026-27 राजस्थान के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट तेज आर्थिक विकास, लोगों की आशाओं-आकांक्षाओं पर खरा उतरने और सबका साथ सबका विकास के तीन कर्तव्यों को सर्वाेपरि रखते हुए बनाया गया है। यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज है।  उन्होंने कहा कि अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि के दिन आया यह बजट महिला, युवा, मजदूर, वंचित, किसान सहित अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण सहित बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में सुविधाओं और सेवाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं, जिससे राजस्थान विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट का आकार 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये...

विकसित राजस्थान 2047 के विजन को देगा नई गति, 350 बिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य - राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष

चित्र
जयपुर। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि विधानसभा में प्रस्तुत राजस्थान बजट 2026-27 माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना से प्रेरित एक समावेशी और दूरदर्शी बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और “सिटीजन फर्स्ट” के संकल्प के अनुरूप प्रदेश को विकसित राजस्थान 2047 की दिशा में तेजी से अग्रसर करेगा।   चतुर्वेदी ने कहा कि बजट समाज के सभी वर्गों गरीब, युवा, अन्नदाता किसान, नारी, मजदूर एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास” की मूल भावना इस बजट में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।   उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, उद्योगों के विस्तार, कृषि एवं पशुपालन के सशक्तीकरण और निवेश प्रोत्साहन से प्रदेश में व्यापक रोजगार सृजन होगा। वर्ष 2028-29 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य सरकार की मजबूत आर्थिक दृष्टि को दर्शाता है। ...

बजट में आधारभूत ढांचे के विस्तार, ग्रामीण विकास, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान :— मदन राठौड़

चित्र
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान बजट 2026—27 को विकसित राजस्थान के निर्माण का सशक्त और दूरदर्शी रोडमैप बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर करने वाला है। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला, कर्मचारी, व्यापारी और उद्योग जगत सभी वर्गों की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है। बजट में आधारभूत ढांचे के विस्तार, ग्रामीण विकास, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि बजट में 42 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा। जोधपुर, पाली, मारवाड औद्योगिक कॉरिडोर 600 करोड की सहायता से, सीएम स्वरोजगार योजना से 10 लाख रुपए तक का ब्याज ऋण मुक्त सहायता, ग्रामीण महिला बीपीओ खोलना, पारदर्शी परीक्षा के लिए राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना, महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण सीमा 50 लाख से बढाकर 1 लाख, अगले...

इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और जनकल्याण पर फोकस है राजस्थान का बजट - भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल

चित्र
जयपुर। राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में एक दूरदर्शी व ऐतिहासिक बजट है। यह बजट मुख्यमंत्री जी भजनलाल जी के कुशल नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी जी की दूरदृष्टि का प्रमाण है, जो “विकसित राजस्थान” के संकल्प को साकार करेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने राजस्थान के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट सड़कों, बिजली, पानी, आवास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करेगा। 28 लाख परिवारों के लिए आवास, युवाओं के लिए स्वरोजगार योजना, तकनीकी भर्ती, स्मार्ट बिजली व्यवस्था, बाढ़ सुरक्षा, ड्रेनेज सिस्टम और औद्योगिक पार्क जैसी अनेक योजनाएं आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक होंगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत एक लाख युवाओं को 10 लाख तक ऋण पर ब्याज अनुदान जैसी योजनाएं रोजगार के देंगी। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए 1000 करोड़ रुपए, ब्याज-रहित लोन सुविधा तथा 30 हजार युवाओं को लाभ दे...