जयपुर के अजित सोनी को ग्लोबल फेम अवॉर्ड 2021 से सम्मानित

जयपुर। शहर के अजित सोनी को कोविड की महामारी में घरो में उत्कृष्ट मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ग्लोबल फेम अवॉर्ड 2021 से सम्मान्नित किया गया। कोलकाता के होटल हॉलिडे इन में आयोजित एक समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु ग्रोवर द्वारा यह पुरस्कार मेडीलाइव होम हेल्थ केयर संस्था के डायरेक्टर अजीत सोनी को दिया गया। मेडीलाइव होम हेल्थ केयर द्वारा कोविड महामारी के दौरान घरो में ऑक्सीजन सिलिंडर, आईसीयू बेड़, वेंटिलेटर्स, नर्सिंग स्टाफ आदि सुविधाएं आर्थिक रूप से अक्षम परिवारों को  मुफ्त में तथा सक्षम परिवारों को निम्न दरों पर उपलब्ध करवाई गयी थी। 
अजीत सोनी ने बताया की कोविड महामारी के समय हमारा एक ही लक्ष्य था की ज्यादा से जयादा घरो एवं परिवारों तक हमारी सेवाएं पहुंच सके ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की जान बचाई जा सके, इसके लिए एक यूनिवर्सल टोल फ्री नंबर वितरित किया गया था जिस पर कोई भी संपर्क करके सुविधाओं का लाभ ले सकते थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के 10वे वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे प्रतिनिधि

श्री मुनीसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर मांग्यावास में श्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

“सेवा कोई कार्य नहीं, यह तो जीवन की साधना है। जब हम किसी असहाय को संबल देते हैं, तभी हमारा जीवन सार्थक होता है।” – नवीन कुमार भंडारी