पर्यावरण मंत्री द्वारा जलवायु परिवर्तन पर नई वेबसाइट की शुरूआत
पर्यावरण मंत्री द्वारा जलवायु परिवर्तन पर नई वेबसाइट की शुरूआत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने एक नई वेबसाइट www.justclimateaction.org . की शुरूआत की है। पूणे में यह वेबसाइट जारी करते हुए श्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यह वेबसाइट विशेष रूप से पेरिस शिखर सम्मेलन तक भारत के रूख और प्रयासों को सामने रखने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट में हमारे अभीष्ट इरादे राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित अंशदान (आई एन डी सी) शामिल हैं जिसके लिए पूरे विश्व से प्रशन्सा और टिप्पणियां प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ठोस कदम उठाए हैं। इस वेबसाइट में समस्त प्रयास में पारदर्शिता लाने के बारे में ध्यान केन्द्रित किया गया है। जैसे कोई हितधारक अपनी गतिविधियों को 1 अरब लोगों को विश्वास में लाने के लिए सामने लाता है उसी प्रकार यह वेबसाइट और संबद्ध सामाजिक मीडिया बुनियादी ढांचा यह सुनिश्चित करता है कि देश का प्रत्येक नागरिक बेहतर भविष्य के लिए एक पैरोकार बन जाए है। यह वेबसाइट अपने अधिकांश तत्...