संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के जीवन परिचय पर आधारित संग्रह “संकेत” का विमोचन शरद पूर्णिमा के अवसर पर 27 अक्टूबर 2015

कलयुग के साक्षात् महावीर, संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के जीवन परिचय पर आधारित संग्रह “संकेत” का विमोचन शरद पूर्णिमा के अवसर पर 27 अक्टूबर 2015 को बीना बारहा में विराजमान आचार्यश्री के समक्ष एवं देश भर के विभिन्न नगरों में विभिन्न मुनिसंघो के समक्ष एवं विशिष्ट सामाजिक हस्तियों द्वारा किया जावेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पुस्तक में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों का संकलन सचित्र किया गया है और ऐसे छायाचित्रों का संकलन किया गया है जिन्हें अभी तक श्रधालुओं ने नहीं देखा है। इस विशेष संग्रह को संकलित करने के लिए मुनिश्री समतासागर जी महाराज, जबलपुर के गौरव मुनिश्री पवित्र सागर जी महाराज, मुनिश्री अचलसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विनम्रसागर जी महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देश प्रदेश की 11 हस्तियों हुई सृष्टि एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

बर्ड फ्रीडम कैंपेन की नवीं वर्षगांठ के अवसर पर चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, जयपुर सांसद राम चरण बोहरा रहे मौजूद

समन्वय वाणी प्रकाशन के 44 वें साल पर जैन पत्रकारिता गोष्ठी सम्पन्न