देश में उभरती गुलाबी नगरी की मॉडल तमन्ना शेखावत का मनाया जन्मदिन

नेशनल लेवल पर उभरती हुई गुलाबी नगरी की मॉडल तमन्ना शेखावत का जन्मदिवस होटल प्राइम सफारी में आयोजित किया गया। इस मौके पर पिंक कॉन्सेप्ट्स के डायरेक्टर अमन वर्मा, बिजनेसमैन एवं सोशल वर्कर योगेश खंडेलवाल, बेटी फाउंडेशन के फाउंडर राहुल शर्मा, गोल्ड इवेंट्स के डायरेक्टर राज शर्मा, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर एवं फ़िल्म प्रोड्यूसर महावीर कुमार सोनी, फिल्ममेकर एवं भारत न्यूज टीवी प्राईम की एडिटर इन चीफ मिताली सोनी, द दीवा'ज क्लब की फाउंडर कीर्ति शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। सभी ने केक कटिंग सेरेमनी के बाद तमन्ना शेखावत को जन्मदिन की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि तमन्ना ने कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग शूट्स किए हैं वहीं कई ब्यूटी पेजेंट्स का भी हिस्सा रही है। हाल ही में आयोजित वन नाइट फैशन सीक्वेंसेज इवेंट में तमन्ना शेखावत ने बेस्ट परफॉर्मेंस देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के 10वे वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे प्रतिनिधि

श्री मुनीसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर मांग्यावास में श्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

“सेवा कोई कार्य नहीं, यह तो जीवन की साधना है। जब हम किसी असहाय को संबल देते हैं, तभी हमारा जीवन सार्थक होता है।” – नवीन कुमार भंडारी