डॉ. एचसी गणेशिया की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात

जयपुर। देश के प्रसिद्ध कानूनविद डॉ. एच सी गणेशिया ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान गणेशिया ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बताया की केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मुझे राष्ट्रपति के नॉमिनी के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ एवं पॉन्डिचेरी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एवं ई.सी. व बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सहयोग से काफी सकारात्मक परिणाम आए। जिससे दोनों विश्वविद्यालयों की प्रगति की रफ्तार को गति मिली। महामहिम राष्ट्रपति जी ने बड़े शांतभाव एवं मनोभाव से सुना तथा डॉ. गणेशिया के द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा और अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के 10वे वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे प्रतिनिधि

श्री मुनीसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर मांग्यावास में श्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

“सेवा कोई कार्य नहीं, यह तो जीवन की साधना है। जब हम किसी असहाय को संबल देते हैं, तभी हमारा जीवन सार्थक होता है।” – नवीन कुमार भंडारी