संदेश

शिक्षा सुधार के लिए लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन, ₹1 लाख तक के नकद पुरस्कार

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) ने राष्ट्रीय शिक्षा पहल के अंतर्गत द्वितीय संस्करण के द्वितीय चरण "2–7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता 2026" की घोषणा की है। प्रतियोगिता का विषय "भारत में शिक्षा – चुनौतियाँ एवं समाधान" रखा गया है, जिसका संदेश है "मेरी शिक्षा, मेरा भविष्य – जनता और सरकार साथ-साथ"। इसका उद्देश्य शिक्षा से जुड़े वास्तविक मुद्दों, नवाचारों, सफल प्रयोगों तथा व्यावहारिक समाधानों को सिनेमा के माध्यम से सामने लाना है। यह प्रतियोगिता स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों तथा आम नागरिकों के लिए खुली है। प्रतिभागी 2 से 7 मिनट की फिक्शन, डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन, एक्सपेरिमेंटल या मोबाइल फिल्म बनाकर भाग ले सकते हैं। फिल्में भारत की शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों, नई शिक्षा नीति, कौशल विकास, समावेशी शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षा, समाज और सरकार की भागीदारी तथा भविष्य की शिक्षा व्यवस्था जैसे विषयों पर आधारित हो सकती हैं। प्रतियोगिता में 2 से 10 सदस...

भाजपा जयपुर शहर द्वारा गुरु पूर्णिमा पर गोविंद देव जी मंदिर में 2100 दीपों से भव्य महाआरती, संत रविदास जी को पुष्पांजलि अर्पित

चित्र
जयपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा आराध्य देव श्री गोविंद देव जी महाराज के मंदिर परिसर में 2100 दीपों से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राजस्थान की माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार जी, भाजपा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल जी, जिला महामंत्री श्री नवरत्न नराणिया जी, श्री राजेश कुमार ताम्बी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह पुर्यवंशी, अजय यादव ,एव निवर्तमान महापौर श्रीमती कुसुम यादव जी सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महाआरती के दौरान सभी ने आराध्य देव श्री गोविंद देव जी महाराज के श्रीचरणों में प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की। दीपों की दिव्य आभा और भक्तिमय वातावरण से संपूर्ण मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा एव...

विश्व जनसंपर्क दिवस पर PRCI जयपुर चैप्टर ने आयोजित की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहभागिता वाली विशेष परिचर्चा

चित्र
जयपुर। जनसंपर्क केवल सूचना का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि विश्वास, संवाद और दीर्घकालिक संबंधों के निर्माण की सतत प्रक्रिया है। इसी मूल भावना को केंद्र में रखते हुए पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (PRCI), जयपुर चैप्टर ने विश्व जनसंपर्क दिवस 2026 के अवसर पर "इन्फ्लुएंसर रिलेशंस बनाम पारंपरिक मीडिया रिलेशंस : विश्वसनीयता, पहुंच और जनसंपर्क का भविष्य" विषय पर एक प्रभावी पैनल चर्चा एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि PRCI के 63 शहरों के चैप्टर्स तथा 13 देशों से जुड़े 100 से अधिक जनसंपर्क विशेषज्ञों ने ऑनलाइन माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में सहभागिता की। प्रतिभागियों ने जनसंपर्क के बदलते स्वरूप, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल संचार, मीडिया की विश्वसनीयता तथा वैश्विक स्तर पर संचार की नई चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। जयपुर चैप्टर के कार्यक्रम का शुभारंभ PRCI अहमदाबाद चैप्टर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार के लाइव प्रसारण से हुआ। इसके पश्चात आयोजित ऑफलाइन पैनल चर्चा में जनसंपर्क विशेषज्ञ जगदीप सिंह (जैग्स), प्रसिद्ध रेडियो व्यक्तित्व...

2 से 7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता – 2026 का दूसरा संस्करण, भारत के उभरते फिल्मकारों के लिए सुनहरा अवसर, प्रविष्टियां आमंत्रित

जयपुर। देशभर के स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) ने "2 से 7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता – 2026" के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। विजेताओं के लिए ₹1,00,000 मूल्य के नकद एवं अन्य पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। यह प्रतियोगिता युवा फिल्मकारों को अपनी कल्पनाशीलता, कहानी कहने की कला और फिल्म निर्माण कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के अनुसार प्रत्येक फिल्म 3 से 10 विद्यार्थियों की टीम द्वारा बनाई जानी चाहिए। फिल्म की अवधि कम से कम 2 मिनट और अधिकतम 7 मिनट होगी। प्रतियोगिता में फिक्शन एवं नॉन-फिक्शन दोनों प्रकार की फिल्मों को स्वीकार किया जाएगा तथा किसी भी शैक्षणिक विषय के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। कॉलेज विद्यार्थियों के लिए फिल्म का निर्माण मार्च से अगस्त 2026 के बीच किया जाना आवश्यक है तथा फिल्म...

बैंड बाजा बारात डिज़ाइनर एंड लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन 'ताराकी' का भव्य शुभारंभ अभिनेत्री अपरा मेहता ने किया

चित्र
जयपुर। बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित बैंड बाजा बारात डिज़ाइनर एंड लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन 'ताराकी' का भव्य शुभारंभ लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री अपरा मेहता के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य अतिथि, फैशन प्रेमी एवं उद्यमी उपस्थित रहे। यह दो दिवसीय प्रदर्शनी 18 एवं 19 जुलाई 2026 को आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में लगभग 100 प्रदर्शक जयपुर ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न शहरों से अपने उत्कृष्ट और आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां आने वाले विज़िटर्स को मेंस वियर, लेडीज़ वियर, किड्स वियर, डिज़ाइनर कलेक्शन, लहरिया, ज्वेलरी, इमिटेशन ज्वेलरी, सिल्वर ज्वेलरी, हैंडमेड प्रोडक्ट्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फुटवियर, बैंगल्स, फूड आइटम्स सहित अनेक शानदार उत्पाद एक ही स्थान पर देखने और खरीदने का अवसर मिल रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि 19 जुलाई 2026 इस प्रदर्शनी का अंतिम दिन है, इसलिए इस बेहतरीन शॉपिंग और लाइफस्टाइल अनुभव का लाभ अवश्य उठाएँ। फैशन, ट्रेडिशन और क्रिएटिविटी का अनूठा संगम बनी यह प्रदर्शनी हर आयु वर्ग के लिए आकर्षण का केंद्र है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शहरी सेवा शिविर-2026 का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को ऋण चेक और आवासीय पट्टे वितरित

चित्र
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित नगर निगम जोन कार्यालय, मुरलीपुरा में राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति के चेक तथा आवासीय पट्टों का वितरण कर उनके उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उपमुख्यमंत्री ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न नागरिक सेवाओं का अवलोकन किया। शिविर के माध्यम से पट्टा वितरण, भवन निर्माण स्वीकृति, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सफाई, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सहज सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजन...

मालदीव में डॉ. अंकुर अग्रवाल को मिला 'मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवॉर्ड 2026', जयपुर में खुशी की लहर

चित्र
जयपुर। जयपुर के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अंकुर अग्रवाल को मालदीव में आयोजित ग्लोबल होम्योपैथिक समिट 2026 में प्रतिष्ठित 'मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 3 जुलाई 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। डॉ. अंकुर अग्रवाल को मिले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से जयपुर के चिकित्सा जगत, विशेष रूप से होम्योपैथिक समुदाय में खुशी का माहौल है। शहर के अनेक होम्योपैथिक चिकित्सकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। चिकित्सकों ने कहा कि यह सम्मान केवल डॉ. अंकुर अग्रवाल की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे जयपुर के लिए गर्व का विषय है। इससे होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ-साथ युवा चिकित्सकों को भी प्रेरणा मिलेगी। डॉ. अग्रवाल की इस उपलब्धि को चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण, उत्कृष्ट कार्य और निरंतर सेवा का सम्मान माना जा रहा है। चिकित्सा समुदाय ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी वे इसी तरह अपने क...