संदेश

Religion लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्री श्री 1008 जगदगुरु अग्र पीठाधीश्वर राघवाचार्य जी महाराज मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए

चित्र

श्री श्री 1008 ब्रह्मपीठाधीश्वर संत श्री नारायण दास जी महाराज द्वारा 'अखिल भारतीय ज्योतिष एवम् वास्तु महासम्मेलन' को मंगल आशीर्वाद

चित्र
जयपुर। इंटरनेशनल सेंटर फॉर ज्योतिष, वास्तु, स्पिरिचुअल एन्ड कल्चरल एक्टिविटीज ट्रस्ट की ओर से जयपुर में दिनाक 7 एवम् 8 मई को होने जा रहे 'अखिल भारतीय ज्योतिष एवम् वास्तु महासम्मेलन" को श्री श्री 1008 ब्रह्मपीठाधीश्वर संत श्री  नारायण दास जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। सेमीनार के मुख्य समन्वयक ज्योतिर्विद् महावीर कुमार सोनी एवम् संयोजक आचार्य घनश्याम शर्मा ने इस अवसर पर श्री नारायण दास जी महाराज को बताया गया कि देश में पहली बार ज्योतिष, वास्तु एवम् रेकी के साथ भारतीय विद्याओं, मन्त्रों, प्रमुखत: वैदिक मंत्रो आदि के परिप्रेक्ष्य में सुख, शांति, समृद्धि बढ़ाने के साथ विश्व एवम् देश के सामने आने वाली चुनोतियों के समाधान पर इसमें वाचन होगा, इसके द्वारा इस प्रकार की  प्रमुख समस्याओं के निराकरण का मार्ग खोजने का प्रयास किया जावेगा।  महाराज जी द्वारा इस सम्बन्ध में अत्यंत हर्ष व्यक्त किया गया, आयोजन के सफल होने का उन्होंने आशीर्वाद प्रदान किया। सेमीनार की विषय वस्तु को लेकर तैयार किए गए प्रारंभिक पोस्टर के अवलोकन कराते हुए गण मान्य लोगों से चर्चा, परिचर्चा एवम परामर्श ...

प.पू. मुनि श्री प्रमाण सागर जी के मंगल सानिध्य वेबसाइट का शुभारम्भ, समाचारों के ऑनलाइन प्रसारण में बड़े नेटवर्क के रूप में उपलब्धि

चित्र
जयपुर। परमपूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में यहाँ "जैन साधु संत" का शुभारम्भ हुआ। ज्योतिर्विद महावीर सोनी को मुनि श्री ने इसके लिए अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इससे पूर्व मुनि श्री को उनके आशीर्वाद उपरांत प्रदेश के शासन सचिवालय में अधिकारी कर्मचारी संगठनो के बीच वन , पर्यावरण एवं खनिज राज्य मंत्री जी के कर कमलों द्वारा " sachivalyareporter.com " लांच होने के बारे में बताते हुए अति शीघ्र एक और वेबसाइट " GathjodIndia.com" लांच किए जाने तथा किस प्रकार की तकनीकियों द्वारा फेस बुक , गूगल , वेबसाइटस , पेज एवं जैन साधु संत , जैन बुलेटिन , मिनी साइट्स आदि के रूप में उन्होंने अपना एक बड़ा नेटवर्क बना लिया है , जिसके माध्यम से उनके द्वारा साधु संतों के प्राप्त प्रवचनों , समाचारों , विज्ञप्तियों आदि का थोड़ी सी कड़ी मेहनत द्वारा अत्यंत मितव्ययी रूप से लाखों लोगों के बीच ऑन लाइन प्रसारण सम्भव किया जा सकता है , के बारे में विस्तार से बताया। मुनि श्री को धार्मिक एवं सामाजिक हित के किए गए विभिन्न प्रयासों के बारे में अवगत कराते हुए लेपटोप प...

मुनि प्रमाण सागर जी के मंगल सानिध्य में "संकेत" का हुआ विमोचन

चित्र
जयपुर। परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में यहाँ समग्र जैन महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भट्टारक जी की नाशियां, जयपुर में चातुर्मास कमेटी के मुख्य समन्वयक श्री राजेंद्र के गोधा एवम् ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी द्वारा  संत शिरोमणी आचार्य  श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित छाया चित्रों के साथ प्रकाशित 'संकेत' पुस्तिका का  विमोचन किया गया। चातुर्मास कमेटी के मुख्य समन्वयक समाज भूषण श्री राजेंद्र के गोधा ने संकेत की एक प्रति मुनि श्री के समक्ष भेंट की। विमोचन के इस कार्यक्रम में समाज भूषण श्री  राजेंद्र के. गोधा, ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी, श्री कमल बाबू जैन, श्री प्रदीप जी लुहाड़िया, श्री जे के जैन एवं समग्र जैन महासभा की ओर से संयोजक (महिला) श्रीमती नीलम जैन, समन्वयक हेमन्त गोदिका, प्रचार संयोजक महेंद्र गंगवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ यहाँ प्रस्तुत है। 

संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के जीवन परिचय पर आधारित संग्रह “संकेत” का 108 शहरों में तीन दिवसीय भव्य विमोचन समारोह

चित्र
          कलयुग के साक्षात् महावीर, संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के जीवन परिचय पर आधारित संग्रह “संकेत” का विमोचन 25,26,27 अक्टूबर 2015 को बीना बारहा में विराजमान आचार्य श्री ससंघ के समक्ष एवं देश भर के विभिन्न 108 नगरों में विभिन्न मुनिसंघो के समक्ष एवं विशिष्ट सामाजिक हस्तियों द्वारा दिया जावेगा। इस कार्य के लिए अनेक संगठन एवम् समितियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।           इस पुस्तक में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों का संकलन सचित्र किया गया है और ऐसे छायाचित्रों का संकलन किया गया है जिन्हें अभी तक श्रद्धालुओं ने नहीं देखा है। इस विशेष संग्रह को संकलित करने के लिए  🚩मुनिश्री समतासागर जी महाराज 🚩जबलपुर के गौरव मुनिश्री पवित्र सागर जी  🚩मुनिश्री अचलसागर जी महाराज एवं  🚩मुनिश्री विनम्रसागर जी महाराज का            विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। अतः आप सभी से निवेदन है अपने नगर में विराजमान मुनिसंघ के समक्ष इस ऐतिहासिक प...