विश्व पटल पर कीर्तिमान भारत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिव पर देशभर में उत्साह - महावीर कुमार सोनी

देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री, सदी के महानायक माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर सम्पूर्ण भारत गौरव और उत्साह से ओत-प्रोत है। यह दिन न केवल एक व्यक्तित्व का जन्मदिवस है, बल्कि उस दूरदर्शी नेतृत्व का उत्सव है, जिसने भारत को विश्व मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। पिछले वर्षों में भारत ने आर्थिक, वैज्ञानिक, सामरिक, कूटनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में जो अभूतपूर्व प्रगति की है, उसका श्रेय मोदी जी के दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम को जाता है। "मेक इन इंडिया" से लेकर "डिजिटल इंडिया", "स्टार्टअप इंडिया" से लेकर "आत्मनिर्भर भारत" तक की यात्रा ने देश को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर किया है। विदेश नीति के क्षेत्र में भारत की सशक्त आवाज़ आज पूरी दुनिया सुनती है। जी20 की अध्यक्षता, अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की निर्णायक भूमिका और वैश्विक पटल पर उसकी बढ़ती स्वीकार्यता इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल एक देश नहीं, बल्कि विश्व व्यवस्था का एक सशक्त निर्धारक बन चुका है। सांस्कृतिक धरोहर के पुनर्जीवन से लेकर आधुनिक विज्ञान और तकनीक क...