धर्म, अध्यात्म और सामाजिक कार्यों के साथ बढ़ेगी जयपुर की राजनीति

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की नवगठित जिला कार्यकारिणी का आज जिला कार्यालय में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की, वहीं भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से गूंज उठा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल के साथ उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके मार्गदर्शन को संगठन की शक्ति बताया।
अपने ओजस्वी उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल ने कहा कि नवगठित जिला कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा, नई सोच और नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और चुनावी तैयारियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

2026 में निकाय चुनाव में पार्टी जीत का परचम फहराएगी
श्री गोयल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जयपुर शहर की राजनीति अब धर्म, अध्यात्म, आधुनिकता और सामाजिक समरसता के मूल सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पूरी शक्ति और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी जीत का परचम लहराएगी।

सरकार की 2 साल की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंच जाएंगे
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने अपने 2 साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उसकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2028 में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

पार्टी शहर में नशा मुक्ति अभियान चलाएगी
जिला अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि संगठन द्वारा सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए स्वप्रेरणा से नशा मुक्ति अभियान जैसे सकारात्मक सामाजिक कार्य भी चलाए जाएंगे।

कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एक स्वर में जिला अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ सफल बनाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के 10वे वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे प्रतिनिधि

श्री मुनीसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर मांग्यावास में श्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

“सेवा कोई कार्य नहीं, यह तो जीवन की साधना है। जब हम किसी असहाय को संबल देते हैं, तभी हमारा जीवन सार्थक होता है।” – नवीन कुमार भंडारी